इराक में 25 साल की एक महिला ने दिया 6 बेटियों आैर 1 बेटे सहित 7 बच्चों को जन्म
पूर्वी र्इराक के दियाली प्रोविन्स में बेहद दुर्लभ घटना हुर्इ है। यहां एक महिला ने एक साथ सामान्य रूप से 7 बच्चों को जन्म दिया है मां आैर बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।
पहली बार जन्मे सात बच्चे
कहा जा रहा है कि र्इराक में एेसा पहली बार हुआ है जब किसी महिला ने ने सेप्लेट यानि 7 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। 25 वर्षीय इस महिला के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। यह एक सामान्य प्रसव था आैर 6 बेटियों आैर 1 बेटे को जन्म देकर महिला अपने सारे बच्चों सहित एकदम स्वस्थ है। ये अनोखी घटना पूर्वी इराक के दियाली प्रोविन्स हॉस्पिटल की बतार्इ जा रही है। परिवार में करीब 3 बच्चे पहले से हैं आैर अब उनकी कुल संख्या 10 हो गर्इ है। हांलाकि इस बारे में बच्चों के पिता यूसफ फैदल का कहना है कि उन्होंने इतने बच्चों की प्लानिंग नहीं की थी जितनों को पालने की जिम्मेदारी अब उन्हें उठानी पड़ेगी।
लेबनान में जन्मे थे 6 बच्चे
वैसे इससे पहले लेबनान के सेंट जाॅर्ज यूनिवर्सिटी अस्पताल में छह बच्चों ने जन्म लिया था। यहां एक महिला ने 3 बेटियों और 3 बेटों को एक साथ जन्म दिया था। इस तरह अब इस महिला ने सात स्वस्थ बच्चों को जन्म देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
पहली बार अमेरिका में जन्मे सात बच्चे आये थे चर्चा में
डेलीमेल के मुताबिक पहली बार एक साथ जन्म लेने वाले सात बच्चे जो मां के साथ सुरक्षित भी रहे, प्रसव के बाद चर्चा में आये थे। इन बच्चों ने केनी और बॉबी मैककॉघी नाम के दंपत्ति के यहां, अमेरिका के डेस मोइनेस इलाके में आयोवा में जन्म लिया था। इन बच्चों का जन्म फर्टीलिटी ट्रीटमेंट के जरीए गर्भ धारण करने से हुआ था। 1997 इन बच्चों के जन्म के बाद उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने फोन करके दंपत्ति को बधार्इ दी थी। जब ये सामने आया कि महिला 7 बच्चों को एक साथ जन्म देने वाली है, तो उन्होंने कुछ बच्चों का अबॉर्शन कराने से मना कर दिया था। बाद में उन्हें आेप्रा विनफ्रे ने अपने शो में भी बुलाया था। साथ ही कई उनकी मदद के लिए आगे आये, जिसके चलते उन्हें एक घर, कार एक साल तक मैकरोनी आैर चीज जैसे समान की मुफ्त सप्लार्इ, दो साल तक मुफ्त नैपीज की सप्लार्इ आैर आयोवा के किसी भी विश्व विद्यालय में पढ़ार्इ के दौरान पूरी स्काॅलरशिप जैसे शानदार गिफ्ट मिले थे। शुरूआती महीनों में ये सप्लेट एक दिन में 42 बोतल दूध पी जाते थे आैर उन्हें 52 नैपीज की जरूरत पड़ती थी।