Move to Jagran APP

कोई भी लक्ष्य मेहनत से बड़ा नहीं होता : लोकेंद्र

कोई भी लक्ष्य मेहनत से बड़ा नहीं होता

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 08:46 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 08:46 PM (IST)
कोई भी लक्ष्य मेहनत से बड़ा नहीं होता : लोकेंद्र
कोई भी लक्ष्य मेहनत से बड़ा नहीं होता : लोकेंद्र

कोई भी लक्ष्य मेहनत से बड़ा नहीं होता : लोकेंद्र

loksabha election banner

बुलंदशहर, जेएनएन। बीबीनगर में गुलावठी रोड पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार की शाम यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टापर्स को ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने मेधावी छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में आयोजित अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। भाजपा नेता ठाकुर लोकेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी लक्ष्य हमारी मेहनत से बड़ा नहीं होता है। जीवन में बस लक्ष्य के अनुरूप समय निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती है। आने वाले कल में राष्ट्र के विकास और उत्थान की जिम्मेदारी आज के छात्र-छात्राओं के कंधों पर ही आनी है। हाईस्कूल में हिमांशु राणा, अनुज माधव, कपिल राणा, ठाकुर उदय प्रताप सिंह, नरसी भक्त व कपिल राणा को सम्मानित किया गया है, जबकि इंटरमीडिएट में दीपांशु, मयंक शर्मा, यश, इशिका शर्मा, पुष्कर त्यागी, आकांक्षा चौधरी, रिया पाल, गुनगुन और आयुष को सम्मानित किया गया। मेधावियों को भाजपा नेता ठाकुर लोकेंद्र सिंह और स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने ट्राफी और मेडल प्रदान किए। आयोजक तनुज शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। सेंट आरजे पब्लिक स्कूल के निदेशक सौरभ पचौरी, तरमेश गुर्जर, राहुल पाराशर हर्षित, वंश, अभिषेक, राधिका बंसल, साक्षी, दर्शिका व गुनगुन ढिल्लो मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.