Move to Jagran APP

75 वर्षों तक जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जनता के साथ किया छलावा : मंत्री

आजादी के 75 वर्षों तक जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जनता के साथ छलावा किया मंत्री

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 06:45 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 06:45 PM (IST)
75 वर्षों तक जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जनता के साथ किया छलावा : मंत्री
75 वर्षों तक जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जनता के साथ किया छलावा : मंत्री

75 वर्षों तक जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जनता के साथ किया छलावा : मंत्री

loksabha election banner

संवाद सूत्र, मेराल (गढ़वा): मेराल प्रखंड के पेशका गांव में मंगलवार को सरकार आपके द्वार सह झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पेशका, दुलदुल्वा तथा तिसरतेतुका, पंचायत के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंत्री को माला पहना कर स्वागत किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि आपकी समस्याओं को सुनने तथा उसका निराकरण करने के लिए आज पूरी सरकारी महकमा आपके घर आई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संकल्प है कि सरकार जनता के दरबार जाकर उनकी समस्या का निदान करें तथा सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराए। मंत्री ने कहा कि गढ़वा, राज्य का ही नहीं बल्कि देश का सर्वाधिक पिछड़ा जिला रहा है। आजादी के 75 वर्षों तक यहां के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जनता के साथ छलावा किया। अगर गढ़वा जिला का विकास नहीं हुआ है तो इसके लिए जिम्मेवार इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने लोगों से सोच समझ कर जनप्रतिनिधि चुनने को कहा। ताकि वह ईमानदारी से जनता तथा क्षेत्र का विकास करे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को जरूरतमंदों का काम शीघ्रता से करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, एसडीपीओ अवध कुमार यादव, झामुमो के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, कंचन जायसवाल, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, जिला परिषद सदस्य रोशन प्रवीण, भीखम चंद्रवंशी, रामप्रताप साह, संजय दुबे, पूरन तिवारी, मुन्ना सिंह, दशरथ प्रसाद, सूर्य प्रकाश, राजेश बैठा, रजनीगंधा देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.