जेसीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को दी श्रद्धांजलि
जेसीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि
जेसीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को दी श्रद्धांजलि
जागरण संवाददाता, देवघर : जिला खेल प्राधिकरण व जिला ओलिंपिक संघ की ओर से गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में दिवंगत झारखंड क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी की श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। सभी पदाधिकारी व खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सचिव आशीष झा ने कहा झारखंड में खेल के क्षेत्र में इन्होंने काफी कार्य किया था। खेल के प्रति हमेशा समर्पित रहते थे। उनके जाने के बाद खेल जगत को जो क्षति हुई, अब वह शायद ही भर पाएगा। वहीं झारखंड क्रिकेट संघ के अंपायर इफ्तिखार शेख ने कहा आज झारखंड में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने में उनकी भूमिका अहम रही। साथ ही उनके प्रयासों की बदौलत झारखंड के कई खिलाडिय़ों को आइपीएल व भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का अवसर मिला। मौके पर मनोज मिश्रा, कृष्णा कुमार वर्णवाल, नवीन शर्मा, गिरधारी यादव, आलोक कुमार, राकेश पांडेय, अंकेश कुमार, राहुल साहा, यश गुप्ता, राजकुमार सहित विभिन्न संघ के पदाधिकारी व खिलाडी मौजूद थे।