नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म: कई दिनों तक बंधक बनाकर लूटी अस्मत, आरोपित के पिता ने भी एक वादा कर की दरिंदगी
किसी तरह वहां से बंधनमुक्त होकर महिला मुरादनगर थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस ने घटना को अपने सीमा क्षेत्र से बाहर की बताकर टरका दिया। वे नंदग्राम थाने भी गई पर वहां भी सुनवाई नहीं हुई। परेशान पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस उच्चाधिकारियों से की।
मुरादनगर, संवाद सहयोगी। गाजियाबाद के मुरादनगर में नौकरी लगवाने का झांसा दे महिला को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया, जिसे प्रसारित करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।
महिला ने आरोपित की शिकायत मुरादनगर थाने में की, पर सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों व महिला आयोग में शिकायत की है। एक गांव की पीड़िता मुरादनगर स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करती है।
कुछ महीने पहले ही हुई थी मुलाकात
कुछ महीने पहले यहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने कहा कि उसकी पहचान जिले की कई कंपनियों में है। वहां अच्छे वेतन में नौकरी लगवा देगा। महिला उसके झांसे में आ गई।
आरोपित उसे साक्षात्कार के बहाने एक होटल में ले गया व नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि आरोपित ने उसे एक कमरे में कई दिन तक बंधक बनाकर रखा।
आरोपित के पिता ने भी किया पीड़िता से दुष्कर्म
वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पहले आरोपित का पिता भी वहां आया। अपने बेटे से पीड़िता की शादी कराने का झांसा देकर उसने भी दुष्कर्म किया।
किसी तरह वहां से बंधनमुक्त होकर महिला मुरादनगर थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस ने घटना को अपने सीमा क्षेत्र से बाहर की बताकर टरका दिया।
पुलिस टरकाती रही नहीं की कोई कार्रवाई
वे नंदग्राम थाने भी गई, पर वहां भी सुनवाई नहीं हुई। परेशान पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस उच्चाधिकारियों से की। वहां से कार्रवाई का आश्वासन तो मिला, पर केस दर्ज नहीं हुआ। मामले में एसीपी का कहना है कि शिकायत पर जांच चल रही है।