दिल्ली की इन जगहों पर मिलता है रात-भर स्वादिष्ट खाना, 100 रुपये में भर सकता है पेट
रात में आपको भूख लगी है तो दिल्ली में कई जगहें हैं (Delhi Top Places to eat food) जहां लजीज और स्वादिष्ट फूड मिल सकते हैं। यहां पर आप स्वाद के चटखारे ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन सी जगहें जो रात भर खुले रहते हैं।
नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। आप दिल्ली एनसीआर में रह रहे हैं और रात में आपको भूख लगी है तो दिल्ली में कई जगहें हैं (Delhi Top Places to eat food) जहां लजीज और स्वादिष्ट फूड मिल सकते हैं। यहां पर आप स्वाद के चटखारे ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन सी जगहें जो रात भर खुले रहते हैं।
नारायण फ्लाईओवर के नीचे मिलते हैं परांठे
धौला कुआं की तरफ जाते समय नारायण बाईपास के फ्लाईओवर की बाई ओर सड़क पर लजीज परांठे मिलते हैं। यहां कीमा, आलू, पनीर, मिक्स, गोभी, अंडे के साथ में कई नए तरह के स्वादिष्ट परांठों के विकल्प फ्लाइओवर के नीच सस्ते में मिल जाएंगे। गरमा-गरम लजीज परांठे आपको मक्खन के साथ परोसे जा सकते हैं।
नोएडा सेक्टर-58 के फूड वैन
नोएडा के सेक्टर-58 में आपको जगह-जगह फूड वैन मिल सकते हैं। जहां नूडल्स, परांठे, मैगी, दक्षिण भारतीय खाना, पास्ता, सैंडविच और ना जाने क्या क्या खाने को मिल सकता है। कंपनियों में देर रात तक काम करने वालों के लिए ये फूड वैन खाने की जरूरतों को पूरा करते हैं।
एम्स मेट्रो स्टेशन के पास मिलते हैं परांठे
अगर आप एम्स में मरीज के साथ आए हैं तो खाने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। एम्स मेट्रो स्टेशन के पास खाने की छोटी-छोटी दुकानें हैं, जिन पर लजीज परांठे मिलते हैं। एम्स के पास पूरा रात खाना मिलता है। ऐसे में तीमारदार को खाने की सहूलियत मिलती है।
पुरानी दिल्ली का कबाब
रात में अगर आपका कबाब खाने का मन कर रहा हो तो आप हौज काजी गली में जा सकते हैं। यहां कुछ दुकानें रात में भी खुली मिल जाएंगी। लगभग 150 में चार कबाब के साथ रुमाली रोटियों को आनंद ले सकते हैं।
कन्वर्जेस ढाबा, डीएलएफ साइबर सिटी
यहां कई ढाबे हैं। जिन पर रात में काम करने वाले कर्मचारी भोजन करते हैं। इस इलाके में रात भर उचित दामों पर लजीज भोजन परोसा जाता है। अगर आप भी देर रात काम करने वाले हैं तो यहां जाने से खाने की चिंता दूर हो सकती है।