विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंडियन से ज्यादा पाकिस्तानी..., जोहरान ममदानी पर भड़कीं कंगना रनौत; कांग्रेस नेता भी बरसे

Published: Thu, 26 Jun 2025 01:52 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jun 2025 02:31 PM (IST)

न्यूयॉर्क मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीतने वाले भारतीय मूल के जोहरान ममदानी की भारत में आलोचना हो रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जोहरान ममदानी की भारत में आलोचना हो रही है।

  2. उन्होंने हिंदू और यहूदी समुदाय के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक बयान दिए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्यूयॉर्क के मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत हासिल करने वाले 33 साल के जोहरान ममदानी की भारत में आलोचना हो रही है।भारतीय मूल के इस युवा नेता ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूमो को हराकर सबको चौंका दिया। लेकिन उनकी ये कामयाबी ही उनके सिर चढ़ गई। इस कामयाबी की खुमारी में उन्होंने हिंदू और यहूदी समुदाय के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक बयान दिए हैं।

इसके बाद अब भारत में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं की तीखी टिप्पणियां सामने आई हैं। कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जोहरान पर निशाना साधा।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंहवी ने जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "जब जोहरान ममदानी मुंह खोलते हैं, तो पाकिस्तान की पीआर टीम छुट्टी ले लेती है। भारत को दुश्मनों की जरूरत नहीं, जब न्यूयॉर्क से ‘मित्र’ जैसे लोग झूठी बातें चिल्लाते हैं।"

 

कंगना रनौत ने किया वार

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी जोहरान ममदानी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "जोहरान ममदानी भारतीय से ज़्यादा पाकिस्तानी लगते हैं। उनकी मां मीरा नायर, हमारी बेहतरीन फिल्मकार, पद्मश्री विजेता और भारत की प्रिय बेटी हैं, जो न्यूयॉर्क में रहती हैं। उन्होंने महमूद ममदानी (गुजराती मूल) से शादी की, जो एक मशहूर लेखक हैं और जाहिर है, बेटे का नाम जोहरान रखा गया। लेकिन वह भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी लगते हैं।"

कंगना ने आगे कहा, "उनकी हिंदू पहचान या खून का क्या हुआ? और अब वह हिंदू धर्म को मिटाने की बात करते हैं, वाह, हर जगह यही कहानी है। वैसे मैं मीरा जी से कुछ मौकों पर मिली हूं। माता-पिता को बधाई।"

कौन है जोहरान ममदानी?

जोहरान ममदानी का जन्म 18 अक्टूबर 1991 को युगांडा के कंपाला में हुआ था। सात साल की उम्र में वह अपने माता-पिता के साथ न्यूयॉर्क चले गए। 33 साल के जोहरान ने अपनी चुनावी मुहिम में सस्ती किराने की दुकानें, किफायती स्वास्थ्य सेवाएं, समावेशिता, धर्मनिरपेक्षता और 30 डॉलर प्रति घंटे की न्यूनतम मजदूरी जैसे वादे किए हैं।

हालांकि उनकी ये नीतियां न्यूयॉर्क के वोटरों में खासी पसंद की जा रही हैं। लेकिन उनके समुदाय विरोधी बयान भारतीयों को रास नहीं आ रहा है।