विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार ने बिना पूछे ही लगाया प्रतिबंध, कानूनन दूंगा जवाब : जाकिर नाइक

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 25 Nov 2016 05:39 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 25 Nov 2016 06:04 PM (GMT+05:30)

जाकिर ने कहा है कि मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। मैं सरकार को इसका कानूनी तरीके से जवाब दूंगा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, (एएनआई)। विवादित मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर शुक्रवार को एक बयान जारी किया है। जाकिर नाइक ने कहा है कि सरकार ने बिना मेरा पक्ष जाने मुझ पर प्रतिबंध लगा दिया। जाकिर ने कहा है कि मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। मैं सरकार को इसका कानूनी तरीके से जवाब दूंगा।

विवादित उपदेशक ने आगे कहा कि मुझे इस बारे में कोई नोटिस नहीं दिया गया और ना ही समन या कोई कॉल की गई। जाकिर ने कहा कि मैंने अपनी मदद के लिए पक्ष भी रखा लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही NIA ने आतंकवाद रोधी कानून के तहत प्रतिबंधित इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) के संस्थापक जाकिर नाइक एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद मुंबई में आईआरएफ के 10 ठिकानों पर तलाशी ली थी। नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) ने बैंकों को निर्देश देकर नाइक और उसके संगठन के सभी बैंक खाते सीज करने को कहा है।

जाकिर नाइक की बढ़ी मुश्किलें, आइआरएफ के खाते सील हुए