विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में 'ब्रिक्स बाजार' पहुंचीं ईरानी राष्ट्रपति की बेटी, मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की मेजबानी

Published: Sun, 13 Sep 2026 04:00 AM (IST)

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की बेटी जहरा पेजेश्कियान ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय और ब्रिक्स बाजार का दौरा ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री संग्रहालय और ब्रिक्स बाजार पहुंचीं ईरानी राष्ट्रपति की बेटी

प्रधानमंत्री संग्रहालय और ब्रिक्स बाजार पहुंचीं ईरानी राष्ट्रपति की बेटी

पीटीआई, नई दिल्ली। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की बेटी जहरा पेजेश्कियान शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक विरासत एवं सांस्कृतिक धरोहर का करीब से देखा।

वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन स्थल के पास स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाजार भी गईं।

ईरानी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, ईरान के राष्ट्रपति की बेटी जहरा ने नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय को देखा, जिसमें भारत के प्रधानमंत्रियों के योगदान और विरासत को प्रदर्शित किया गया है।

दूतावास ने उनकी यात्रा का एक वीडियो भी साझा किया।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पोस्ट किया, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ‘ब्रिक्स बाजार’ में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की बेटी जहरा का स्वागत कर खुशी हुई। मुझे उन्हें बाजार घुमाने और ब्रिक्स के सदस्य एवं साझेदार देशों की ओर से प्रदर्शित समृद्ध परंपराओं, कला, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को उनके साथ साझा करने का अवसर मिला।

इस बीच फिलिपींस की प्रथम महिला लीजा अरनेटा-मार्कोस ने भी तीन मूर्ति भवन परिसर में बने संग्रहालय में पहुंचीं। वह राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ आई हैं।