Move to Jagran APP

आंध्र प्रदेश में इस शख्स को छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, महिला ने उठाया ये कदम

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने एक शख्स को चप्पलों से पीटा। दरअसल महिला ने आरोप लगाया है कि वह शख्स उसे लंबे समय से तंग कर रहा था।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 09:49 AM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 10:05 AM (IST)
आंध्र प्रदेश में इस शख्स को छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, महिला ने उठाया ये कदम
आंध्र प्रदेश में इस शख्स को छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, महिला ने उठाया ये कदम

हैदराबाद, एएनआइ। आंध्र प्रदेश में एक महिला ने एक शख्स को चप्पलों से पीटा। दरअसल, महिला ने आरोप लगाया है कि वह शख्स उसे लंबे समय से तंग कर रहा था। घटना कोंडपल्ली शहर की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। 

loksabha election banner

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि युवक उसे लंबे समय से तंग कर रहा था और शनिवार को भी उस युवक ने ऐसा किया। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, महिला ने कहा कि वह चिढ़ गई थी और वह अपने धैर्य खो बैठी थी। इसके चलते उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया। आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ा कर इब्राहिमपटनम पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। इसके बाद महिला की शिकायत के बाद आरोपित को हिरासत में लिया गया है। इसके बाद महिला वहां से गायब हो गया है। 

पुलिस ने कहा कि युवक की पिटाई करने वाली महिला का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस उसके ठिकाने का सत्यापन कर रही है, लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। सब इंस्पेक्टर रमेश ने एएनआई को बताया कि आरोपी युवक ने कहा कि वह महिला की पहचान नहीं जानता है, इसलिए हम अभी भी उसकी तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.