किला है या क्या है......नहीं देखा होगा इतना शानदार केक
केक भी कोई सामान्य नहीं था, बल्कि पांच मीटर ऊंचा और किले की आकृति का था।
जकार्ता (एजेंसी)। आपने भी अपने किसी खास आयोजन के लिए केक जरूर बनवाया होगा। लेकिन इंडोनेशिया के एक दंपती ने जो केक बनवाया, उसे बनाने में 30 दिन लग गए। केक भी कोई सामान्य नहीं था, बल्कि पांच मीटर ऊंचा और किले की आकृति का था। दरअसल पिछले दिनों इस दंपती की शादी बानडुंग में थी। दूल्हा-दुल्हन ने इस खास दिन के लिए इस केक का आर्डर दिया था।
लेकिन जिस बेकरी को इसका आर्डर दिया गया वो 150 किमी दूर जकार्ता में है। आखिर बेकरी ने 30 दिनों में केक बना डाला। फिर बानडुंग तक उसे टुकड़ों में पहुंचाया गया। वहां उन्हें छह घंटे तक आपस में जोड़कर केक तैयार किया गया। यह केक मेहमानों को भी खूब पसंद आया। उन्होंने तो दंपती को शादी के साथ ही शानदार केक बनवाने के लिए भी बधाई दे दी।
यह भी पढ़ें : हमारा दावा है इन तस्वीरों को देखकर बता नहीं पायेंगे इंसान असली है या प्लास्टिक की गुड़िया