योग से कम होंगे दुष्कर्म के मामले: एमएम जोशी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का मानना है कि योग से दुष्कर्म की घटनाओं में मी आ सकती है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम दिन में पांच बार नमाज पढ़ते हैं, जो एक तरह का योग है। भाजपा नेता ने पैगंबर मुहम्मद साहब को महानतम योगी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का मानना है कि योग से दुष्कर्म की घटनाओं में मी आ सकती है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम दिन में पांच बार नमाज पढ़ते हैं, जो एक तरह का योग है। भाजपा नेता ने पैगंबर मुहम्मद साहब को महानतम योगी करार दिया। उनके इस बयान से विवाद हो सकता है।
योग पर आयोजित एक समारोह में रविवार को यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं समझता हूं कि अगर आम लोगों के जीवन में योग शामिल होता है तो इससे दुष्कर्म की घटनाओं में कमी आएगी। मैं यह नहीं कह रहा कि इससे दुष्कर्म पूरी तरह रुक जाएगा, लेकिन निश्चित रूप से इसमें कमी आएगी। योग से महिला व पुरुष के सोचने का तरीका बदलेगा।
जीवन में योग को शामिल करने से उनका मानव शरीर को लेकर नजरिया बदल जाएगा। वे शरीर को एक मशीन के तौर पर देखना शुरू करेंगे, जिसका उद्देश्य बड़े कामों के लिए है। हमारे मुस्लिम भाई दिनभर में पांच बार नमाज पढ़ते हैं, वो भी एक तरह की योग है। इसलिए मैं समझता हूं कि मुहम्मद साहब महान योगी थे।