Move to Jagran APP

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, केंद्र को स्थिति से कराया अवगत

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया। सीएम बीएस येदियुरप्पा ने 4-5 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और केंद्र को स्थिति से अवगत कराया। साथ ही केंद्र से राहत राशि मांगने की भी इच्छा जताई है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 09:50 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 09:50 AM (IST)
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, केंद्र को स्थिति से कराया अवगत
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, राहत राशि मांगी।

बेगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया। सीएम बीएस येदियुरप्पा ने 4-5 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और केंद्र को स्थिति से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र से राहत राशि मांगने की भी इच्छा जताई है।

loksabha election banner

येदियुरप्पा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बसवराज बोम्मई, आर. अशोक और प्रभु चौहान के साथ, मैंने बाढ़ प्रभावित सभी 4-5 जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया।  मैंने केंद्र को स्थिति की जानकारी दी है और हम केंद्र से और राहत राशि की मांग करेंगे'। उन्होंने कहा कि राज्य ने पहले ही प्रत्येक प्रभावित परिवार को 10,000 रुपये दिए हैं।

येदियुरप्पा ने बुधवार को बेल्लारी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया था। उन्होंने कालाबुरागी हवाई अड्डे पर एक बैठक भी की और उत्तर  कर्नाटक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उनके मानवीय सहायता के लिए सेना की प्रशंसा भी की थी। बता दें कि सेना ने बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान की थी और स्थानीय लोगों की बचाने में सहयोग किया था। गौरतलब है कि कर्नाटक में पिछले कुछ हफ्तों से बहुत भारी बारिश हो रही है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर यूनिवर्सिटी के 100वें दीक्षांत समारोह में कर्नाटक बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सहानुभूति व्यक्त की थी। अपनें संबोधन में उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार राहत प्रदान करने के लिए प्रयास कर रही है।

अपने संबोधन में उन्होंने कि देश इस वक्त कोरोना प्रतबिंध लगा हुआ है,लेकन फेस्टिवल के चलते लोगों का उत्साह बना हुआ है। ऐसे में भारी बारिश के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 'मैं सभी बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करता हूं।  केंद्र और राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद करने लिए हरसंभव प्रयास कर रही है'।  बता दें कि पिछले हफ्ते कर्नाटक में भारी बारिश के चलते कई जिलों में प्रभावित किया था। 

कर्नाटक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Karnataka Disaster Management Authority) के अनुसार राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों द्वारा बुरी तरह से मारे गए कलबुर्गी में 15,078 सहित कुल 20,269 लोगों को अब तक निकाला गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.