शिवसेना ने सामना में लिखा, हिंदुत्व की तुलना आतंकवाद से करना गलत
शिवसेना ने कहा है कि आतंकवाद की तुलना हिंदुत्व से करना पूरी तरह से गलत है। यह बात पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखी है।
मुंबई (आइएएनएस)। 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा और पांच अन्य आरोपियों को क्लीन चिट मिलने पर शिवसेना ने कहा है कि हिंदुत्व की तुलना आतंकवाद से करना गलत है। पार्टी के मुखपत्र सामना में सोमवार को प्रकाशित संपादकीय में कहा गया है कि कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा फैलाए जा रहे आतंकवाद को कुचलने के बजाय हिंदू आतंकवाद शब्द गढ़ा गया।
केंद्र और महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकारों ने ऐसा मुसलमानों को खुश करने के लिए किया। इसने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और ले. कर्नल प्रसाद पुरोहित जैसे हिंदू राष्ट्रवादियों को जान-बूझकर आतंकी मामलों में फंसाया। हालांकि, ऐसा करते समय कांग्रेस यह समझने में नाकाम रही कि इस तरह से वह पाकिस्तान का हाथ ही मजबूत कर रही है। भारत ने जब कभी आतंकियों को सौंपने की मांग की, पाकिस्तान पुरोहित जैसे लोगों को सौंपने की मांग करने लगा।
शिवसेना के सामना से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
पाकिस्तान को यह अवसर कांग्रेस ने मुहैया कराया। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने भारत में आतंकी घटनाओं से भी पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया। वह इन आतंकी हमलों के पीछे हिंदू आतंकियों का हाथ बताने लगा। स्पष्टत: ऐसा मालेगांव धमाके में राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते हुआ। पी चिदंबरम, शरद पवार और (स्व.) आरआर पाटिल जैसे लोगों ने शोरगुल करना शुरू कर दिया कि मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने आतंकवाद को भगवा रंग में रंग दिया।साध्वी प्रज्ञा से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
मालेगांव बम धमाके से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें