Move to Jagran APP

लेखक आतिश तासीर ने सरकार से छिपाया अहम राज, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड रद

हाल में चर्चा में आए लेखक आतिश तासीर (Aatish Taseer) के ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड के आवेदन को रद कर दिया गया है। लेखक ने गृह मंत्रालय से कुछ जरुरी सूचनाएं छिपाई थीं।

By Pooja SinghEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 08:13 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 10:39 AM (IST)
लेखक आतिश तासीर ने सरकार से छिपाया अहम राज, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड रद
लेखक आतिश तासीर ने सरकार से छिपाया अहम राज, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड रद

नई दिल्ली, एजेंसी। लेखक आतिश तासीर (Aatish Taseer) द्वारा ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड के लिए किए गए आवेदन को रद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि लेखक ने गृह मंत्रालय से कुछ जरुरी सूचनाएं छिपाई हैं। इसके बाद उनका ओसीआई (ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया) या पीआईओ (PIO) पर्सन्स ऑफ इंडियन ओरिजन स्टेटस को रद कर दिया गया है।

loksabha election banner

उन पर आरोप है उन्होंने गृह मंत्रालय से छिपाया कि उनके पिता पाकिस्तानी मूल के रहे हैं। उनके OCI स्टेटस को समाप्त करते हुए सरकार की तरफ से कहा गया कि आतिश को PIO या OCI के कॉलम भरने के लिए मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। वहीं लेखक ने इस प्रकार की सारी बातों को सिरे से खारिज किया।

क्या है OCI या PIO

ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड (OCI), विदेश में रहने वाले भारतीय, जिसे PIO भी कहते हैं, भारतीय मूल के विदेशी लोगों को भारत आने की इजाजत देता है। इसके तहत भारत में उन्हें काम करने का अधिकार भी मिलता है। लेकिन वह वोट डालने का अधिकार नहीं पा पाते हैं।

आतिश ने कहा- नहीं मिला समय

ब्रिटेन में जन्मे आतिश ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको जवाब देने के लिए काफी समय नहीं दिया गया था। आतिश तासीर, पत्रकार तवलीन सिंह और दिवंगत पाकिस्तानी राजनेता व व्यवसायी सलमान तासीर के पुत्र हैं। बताया जाता है कि सलमान को उनके ही अंगरक्षकों ने ही पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून के खिलाफ बोलने पर गोली मार दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतिश ने आवेदन में अपने माता-पिता के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी थी। 

तासीर ने इस साल की शुरुआत में लोकसभा चुनाव के बाद प्रकाशित टाइम मैगज़ीन में एक आर्टिकल लिखा था। टाइम मैगजीन के कवर पेज पर प्रकाशित इस आर्टिकल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियां की गईं थीं। इस लेख में आतिश ने भारत सरकार की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए लिखा था कि क्या देश उनकी सरकार को पांच और साल झेल सकता है। इस लेख के बाद तासीर काफी विवादों में रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.