विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया की दस ऐसी मजबूत महिला राजनीतिज्ञ जिनकी हत्या कर दी गई

By Kamal VermaEdited By:
Published: Thu, 23 Jun 2016 03:00 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2016 10:23 PM (IST)

ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन में बने रहने का समर्थन करने वाली जो कॉक्‍स की एक हमलावर ने उस वक्‍त हत्‍या ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दुनियाभर में हिंसा की शिकार हुई महिला राजनीतिज्ञों में करीब दस नाम ऐसे हैं जिन्हें पूरी दुनिया ने पहचाना और काफी हद तक सराहा भी। लेकिन इन महिलाओं की हत्या कर दी गई।

जो कॉक्स

ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन में बने रहने का समर्थन करने वाली जो कॉक्स की एक हमलावर ने उस वक्त हत्या कर दी थी जब वह अपने संसदीय क्षेत्र आम लोगों से मिल रही थीं। 41 वर्ष की कॉक्स लेबर पार्टी की सदस्य कॉक्स को ब्रिस्टॉल में हमलावर ने पहले चाकू से कई वार किए फिर उन्हें गोली मार दी।

एना लिंध

स्वीडन की विदेश मंत्री एना की 11 सितंबर 2003 में उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वह स्टॉकहोल्म के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में खरीदारी कर रही थीं। दो बच्चों की मां रहीं एना को स्वीडन में अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखा जा रहा था। उनके हत्यारे को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सुुनाई।

70 घंटे और 6272 किमी की दूरी तय कर स्पेन पहुंचा सोलर इंपल्स

बेनेजीर भुट्टो

दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनेजीर भुट्टो की हत्या 27 दिसंबर 2007 को एक चुनावी रैली के दौरान कर दी गई थी। उस वक्त वह रावलपिंडी में चुनावी रैली कर रही थीं। उनकी हत्या वतन लौटने के महज एक सप्ताह बाद ही कर दी गई थी।

दुनिया की इन दस ताकतवर महिला राजनीतिज्ञों की कर दी गई हत्या

इंदिरा गांधी

पूरी दुनिया में आयरन लेडी के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी की 31 दिसंबर 1984 को उनके ही अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। यह हत्या स्वर्ण मंदिर में चलाए गए सैन्य अभियान का प्रतिशोध लेने के लिए की गई थी।

अगाथे विलिंगीयिमाना

रुआंडा की पहली महिला प्रधानमंत्री अगाथे विलिंगीयिामाना की हत्या 7 अप्रेल 1994 को कर दी गई थी। इस दौरान उनके साथ मौजूद दस बेल्जियन शांतिसैनिकों की भी हत्या कर दी गई थी जो उनकी सुरक्षा में तैनात थे। उनकी हत्या रुआंडा के राष्ट्रपति की विमान हादसे में मौत के महज एक दिन बाद कर दी गई थी।

अकीला अल हाशिमी

सद्दाम हुसैन की सरकार में शामिल महज एक महिला राजनीतिज्ञ की हत्या 28 जून 2004 को उनके बगदाद स्थित घर में कर दी गई थी।

हनीफा सफी

अफगान के इस राजनीतिज्ञ को उनकी काम में धमाका कर उस वक्त मार दिया गया जब वह अपने घर से निकल रही थीं। वह महिलाओं के हितों के काम करने वाली महिला के तौर पर जानी जाती थीं।

इसाबेल क्यूरास्को

स्पेन में लियोन प्रोविंस की गवर्नर इसाबेल की 12 मई 2014 को उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वह अपनेे घर के नजदीक घूम रही थीं। उनकी हत्या के लिए एक महिला और उनकी पुत्री को दोषी ठहराया गया।

साडो अली वर्सेम

सिंगर से राजनेता बने साडो की हत्या मोगाडिशू में कर दी गई। उनकी हत्या के पीछे अल शबाब ग्रुप को दोषी ठहराया गया था।

जारा शाहिद हुसैन

पाकिस्तान की तहरीक ए इंसाफ पार्टी की नेता और की हत्या कराची में वर्ष 2013 में कर दी गई थी।