यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आर्ट ऑफ लिविंग को जुर्माना भरने के लिए NGT ने दिया कल तक का समय
एनजीटी ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था को जुर्माने के रूप में लगाई गई पांच करोड़ की रकम जमा करने के लिए तय सीमा को 1 दिन और बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली। श्री श्री रविशंकर के वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल कार्यक्रम को लेकर एनजीटी ने खुली अदालत में सुनवाई की गई। इस दौरान एनजीटी ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था को जुर्माने के रूप में लगाई गई पांच करोड़ की रकम जमा करने के लिए तय सीमा को 1 दिन और बढ़ा दिया है। एनजीटी ने कहा कि ऑर्ट ऑफ लिविंग संस्था के पास कल तक का समय है अगर कल तक वो पांच करोड़ रूपये जुर्माना नही भरते हैं तो कानून अपना काम करेगा।
इससे पहले मंगलवार को एनजीटी ने श्री श्री रवि शंकर के वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल यमुना के किनारे आयोजित करने की मंजूरी देते हुए 5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। श्री श्री रविशंकर ने एनजीटी द्वारा लगाए इस जुर्माने को भरने से साफ इंकार कर दिया।
इसके बाद NGT ने DDA के वकील को बुलाकर पूछा कि क्या आर्ट ऑफ़ लिविंग पर लगाया गया 5 करोड़ का जुर्माना DDA को मिला अथवा नहीं। NGT ने साफ़ किया की अगर शाम तक पैसा जमा नहीं कराया गया तो NGT कार्यक्रम के लिए दी गयी इजाजत वापस ले सकता है।
11 मार्च से युमना के किनारे आयोजित होने वाले श्री श्री रविशंकर के वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल में लोगों की सुविधाओं का खासा ध्यान रखा गया है। कार्यक्रम स्थल को काफी भव्य सजावट के साथ तैयार किया जा रहा है। भीड़ को ध्यान में रखते हुए लोगों की बैठने की व्यस्था का भी विशेष रूप से ध्यान रखा गया है।
फेस्टीवल में चार मोबाइल टावर की लगाएं गए हैं, ताकि फेस्टीवल में आने वाले लोगों को फ्री-फाई की सुविधा मिल सके। किसी भी आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए ऐंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।स्वच्छता के मद्देनजर डस्टबीन से लेकर कूढ़ाघर की व्यवस्था की गई है।
लेकिन इन तमाम सुविधाएं कहीं धरी की धरी ना रह जाएं, क्योंकि एनजीटी द्वारा लगाए गए जुर्माने को श्री श्री रवि शंकर द्वारा भरने से इंकार करने के बाद इस कार्यक्रम के होने पर सवाल खड़े हो गए है।
पढ़ें- श्री श्री के मामले में सुप्रीम कोर्ट का किसानों की याचिका पर सुनवाई से इंकार
पढ़ें- श्रीश्री रविशंकर के मंच पर मोदी, तो जमीयत के साथ सोनिया और राहुल गांधी
