फेसबुक पर पूर्व सहपाठियों की टिप्पणी से आहत नवविवाहिता ने दी जान
पूर्व सहपाठियों द्वारा फेसबुक पर निजी फोटो डालकर टिप्पणी किए जाने से आहत नवविवाहिता ने शुक्रवार देर रात फांसी लगा ली।
By Arti YadavEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 08:00 AM (IST)
फरीदाबाद (ब्यूरो)। दो पूर्व सहपाठियों द्वारा फेसबुक पर निजी फोटो डालकर टिप्पणी किए जाने से आहत नवविवाहिता ने शुक्रवार देर रात फांसी लगा ली। महज तीन महीने पहले ही उसने अंतरजातीय (प्रेम) विवाह किया था। वह अनखीर चौकी क्षेत्र में पति के साथ किराए के मकान में रह रही थी।
सुसाइड नोट में उसने पूर्व सहपाठियों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, भाई ने उसके पति पर उसे तंग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र निवासी युवती ने तीन माह पहले फतेहपुर बेरी क्षेत्र दिल्ली के रहने वाले बबलू से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। ट्यूशन पढ़ने के दौरान दोनों की जान-पहचान हुई थी। शादी के बाद दोनों यहां रह रहे थे।
शुक्रवार देर शाम बबलू पार्क में गया था। वह वापस लौटा तो बाथरूम में पत्नी का शव फांसी पर लटका मिला। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पूर्व सहपाठियों के साथ ही पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच भी कराएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें