Move to Jagran APP

Higher Education: इस बार लड़के पिछड़े, 7.5 लाख से ज्यादा लड़कियों ने लिया दाखिला

एचआरडी मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक जहां 17437703 लड़कियों ने उच्च शिक्षा में दाखिला लिया था वहीं इस साल 18189800 छात्राओं ने प्रवेश लिया।

By Neel RajputEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 12:22 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 01:20 PM (IST)
Higher Education: इस बार लड़के पिछड़े, 7.5 लाख से ज्यादा लड़कियों ने लिया दाखिला
Higher Education: इस बार लड़के पिछड़े, 7.5 लाख से ज्यादा लड़कियों ने लिया दाखिला

नई दिल्ली, जेएनएन। पिछले एक साल में हायर एजुकेशन में दाखिला लेने में महिलाओं की रिकॉर्ड 752097 लाख की बढ़ोतरी हुई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यह आकड़ा पेश किया है जिसके मुताबिक बीते एक साल में साढ़े सात लाख से ज्यादा महिलाओं ने उच्च शिक्षा में एडमिशन लिया है। एचआरडी मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक जहां 1,74,37,703 महिलाओं ने उच्च शिक्षा में दाखिला लिया था वहीं इस साल 1,81,89,800 छात्राओं ने प्रवेश लिया। 

loksabha election banner

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को केंद्र और राज्यों की नई शिक्षा नीति पर आयोजित विशेष बैठक में शामिल हुए थे। जिसमें अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वे रिपोर्ट 2018-19 जारी की गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते एक साल में साढ़े सात लाख से ज्यादा महिलाओं ने उच्च शिक्षा में एडमिशन लिया है। इसमें आगे यह भी बताया गया कि सकल नामांकन अनुपात (ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो) भी 25.8 फीसदी से बढ़कर 26.3 फीसदी पर पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यूपी और हरियाणा देशभर में सबसे अधिक कालेजों वाले आठ राज्यों में शामिल हैं।

रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि 18 से 23 साल की उम्र वर्ग में लड़कियां उच्च शिक्षा में एडमिशन लेने में लड़कों से आगे रही हैं। जहां इस एज ग्रुप में लड़कों का प्रतिशत 26.3 है तो वहीं लड़कियों का प्रतिशत 26.4 है। राजस्थान महिलाओं को शिक्षा देने में सबसे आगे है। पूरे देश में 16 यूनिवर्सिटीज ऐसी हैं जो महिलाओं को शिक्षा देने में आगे हैं, इनमें से सबसे ज्यादा तीन विश्वविद्यालय राजस्थान में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 60.53 फीसद कालेज ग्रामीण इलाकों में स्थापित हैं। इसके अलावा देशभर में 14,16,299 शिक्षक हैं जिनमें 57.8 फीसद पुरुष और 42.2 फीसद महिलाएं हैं।

आकड़ों पर ड़ालें एक नजर

कुल एडमिशन- 3.74 करोड़

कुल दाखिले : 3.74 करोड़

महिलाएं- 1.82 करोड़

पुरुष- 1.92 करोड़

इसके अलावा कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की स्थिति-

यूनिवर्सिटीज- 993

कॉलेज- 399931

स्टैंड कॉलेज अलोन इंस्टीट्यूशन- 10725

स्टैंड अलोन इंस्टीट्यूशन- 10725 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.