महिला सीरियल किलर को मौत की सजा
एक महिला सीरियल किलर को हत्या के एक मामले में मौत की सजा सुनाई गई है। उस महिला ने साल 2007 में अपनी गिरफ्तारी से पहले तक शहर में छह महिलाओं की जहर देकर हत्या की थी।
By Edited By: Published: Sat, 31 Mar 2012 05:26 PM (IST)Updated: Sat, 31 Mar 2012 05:33 PM (IST)
बेंगलूर। एक महिला सीरियल किलर को हत्या के एक मामले में मौत की सजा सुनाई गई है। उस महिला ने साल 2007 में अपनी गिरफ्तारी से पहले तक शहर में छह महिलाओं की जहर देकर हत्या की थी।
प्रथम अतिरिक्त ग्रामीण अदालत ने 18 दिसंबर 2007 को एक महिला की हत्या के लिए मल्लिका को कल मौत की सजा सुनाई थी। पिछले तीन वर्षों में यह उसकी दूसरी दोषसिद्धि है।
उसने साल 2007 में गिरफ्तारी से पहले आठ साल की अवधि में साइनाइड देकर कथित तौर पर छह महिलाओं की हत्या की थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें