Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता में दिनदहाड़े चलती बस में महिला से छेड़छाड़, यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर की धुनाई

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 07:04 PM (IST)

    कोलकाता में महिला डॉक्‍टर से रेप व हत्‍या के बाद जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच चलती बस में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। बस में सवार यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

    Hero Image
    कोलकाता में चलती बस में महिला के साथ छेड़खानी। प्रतीकात्‍मक फोटो

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। आरजी कर मेडिकल अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप व हत्‍या के बाद जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच कोलकाता के कसबा इलाके में मंगलवार सुबह चलती बस के अंदर एक महिला से एक सहयात्री ने कथित रूप से छेडखानी की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है, जब बस में यह महिला चिल्लाने लगी, जिसके बाद यात्रियों ने आरोपित व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। महिला की उम्र करीब 25 साल है।

    अधिकारी ने बताया कि आरोपित ने बस से उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और वे उसे कसबा थाने ले गए। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और बाद में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि महिला कसबा से फूल बागान काम करने जा रही थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें -Women's Safety: महिला की सुरक्षा के लिए जरूरी है परवरिश में बदलाव, सिर्फ कानून नहीं; समाज को भी निभाना होगा फर्ज

    comedy show banner
    comedy show banner