पति ने दिया Triple Talaq,हलाला दिलाने के नाम पर तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म
मध्य प्रदेश में एक तांत्रिक ने एक महिला को हलाला दिलाने के नाम पर दुष्कर्म कर दिया।
भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश में एक तांत्रिक ने एक महिला को हलाला दिलाने के नाम पर दुष्कर्म कर दिया। दरअसल, इस महिला के पति ने अपनी पत्नी को ट्रिपल तलाक दे दिया था। इसके बाद दोनों अपने रिश्तों के बीच में आई कड़वाहट को दूर करना चाहते थे। इसको लेकर एक तांत्रिक ने उसके पति कहा कि उनकी पत्नी को हलाला की जरुरत है। तांत्रिक की इस बात से महिला का पति तैयार हो गया। इस दौरान तांत्रिक ने महिला को अपने फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला के पति ने अपनी पत्नी के साथ रहने से इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकयत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और केस की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में ट्रिपल तलाक को कानून को हटा दिया था।