विमान में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, लंदन से कोचीन आ रही थी एयर इंडिया की फ्लाइट
एयर इंडिया की AI-150 फ्लाइट में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया. महिला 200 यात्रियों के साथ ब्रिटेन के लंदन से कोच्चि आ रही थी। विमान में मौजूद डॉक्टर और नर्सों ने तुरंत महिला की मदद की और बच्चे का जन्म कराया।
नई दिल्ली, प्रेट्र। 200 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाले इस विमान में एक प्रेग्नेंट महिला भी सवार थी. अचानक उसे लेबर पेन शुरू हो गया, जिसके बाद विमान संख्या एआई 150 में मौजूद दो चिकित्सकों और चार नर्सों ने महिला की डिलीवरी करवाई. जैसे ही बच्चे की किलकारी सुनाई दी, यात्रियों ने तालियों के साथ उसका स्वागत किया।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि विमान संख्या एआइ-150 पर सवार दो चिकित्सकों और चार नर्सो ने महिला यात्री को समय पूर्व बच्चे के जन्म में मदद की। महिला को चिकित्सीय देखभाल की जरूरत थी, इसलिए विमान को फ्रैंकफर्ट के लिए मोड़ दिया गया। फ्रैंकफर्ट के एक अस्पताल में महिला और बच्चे को भर्ती कराया गया है। बाद में विमान कोचीन के लिए रवाना हो गया।
#FlyAI : Baby on board!
AI 150 of 5th Oct, en route to Kochi from London with 202 pax, landed in Frankfurt with 203 passengers.
We had a surprise arrival mid air.A baby boy was born. (1/4) pic.twitter.com/SMDtBxb1ba— Air India (@airindiain) October 6, 2021
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि नवजात का स्वास्थ्य ठीक है। एयर इंडिया मां, नवजात और अन्य यात्री को बाद में फ्रैंकफर्ट से कोचीन लाएगा। विमान में 210 से अधिक लोग सवार थे।
महिला ने बेटे को जन्म दिया है। चूंकि महिला को चिकित्सीय देखभाल की जरूरत थी इसलिए विमान को फ्रैंकफर्ट के लिए मोड़ दिया गया। महिला, नवजात और एक अन्य यात्री वहीं उतर गए और उन्हें फ्रैंकफर्ट के एक अस्पताल में ले जाया गया। बाद में विमान कोच्चि के लिए रवाना हो गया।
बता दें, एयर इंडिया की पालिसी के अनुसार 32 हफ्ते तक की गर्भवती महिला बिना किसी डॉक्टर के फिट टू फ्लाई सर्टिफिकेट का यात्रा कर सकती हैं। इससे अधिक समय होने पर गर्भवती महिला को पहले डॉक्टर से अनुमति लेनी होता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट में बच्चे को जन्म देने वाली महिला ने चेक-इन काउंटर पर करीब 29 सप्ताह की गर्भवती होने का एक डॉक्यूमेंट दिखाया था।