तेलंगाना: महिला ने ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी पर किया हमला, लॉकडाउन उल्लंघन करने का आरोप
तेलंगाना में एक महिला ने ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी पर हमला किया। 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान चैक पोस्ट पर पुलिसकर्मी ने उसे जांच के लिए रोका था।
हैदराबाद, एएनआइ। तेलंगाना में एक महिला ने ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी पर हमला किया। 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान चैक पोस्ट पर पुलिसकर्मी ने उसे जांच के लिए रोका था। पुलिस के मुताबकि,महिला दो अन्य लोगों के साथ एक बाइक पर सवार थी, जब उन्हें कोरोना वायरस के प्रसार के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के लिए लालपेट चेकपोस्ट पर रोका गया था। इस दौरान जब एक महिला को ट्रैफिक चालान सौंपा गया तो महिला अधिकारी के साथ बहस करने लगी और पुलिसकर्मी के कॉलक को पकड़ने लगी।
न्यूज एजेंसी एएनआइ से बातचीत करते हुआ एसीपी मलकजगिरी ने कहा ने बताया कि तीन लोग एक ही कार से यात्रा कर रहे थे। लालपेट चेकपोस्ट पर अधिकारियों ने उन्हें रोका क्योंकि वे लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इसक बाद जैसे ही एक चालान जारी किया जा रहा था तो महिला और उसके प्रेमी ने बहस की। पुलिस अधिकारी और उसके कॉलर को भी इस महिला ने पकड़ा। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
बता दें कि पुलिसकर्मी पर लॉकडाउन के दौरान हमला करने का यह पहला मामला नहीं है। देश के कई हिस्सों से डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य अधिकारियों पर हमले की घटनाएं आ रही है। 21 दिनों के लॉकडाउन के बाद से यह घटनाएं काफी बढ़ गई है।
देश में इस वक्त कोरोना वायरस का कहर बना हुआ है। इसके चलते प्रधानमंत्री नडाउरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिनों के लॉकडाउन का एलान किया गया था। इस वक्त देश में 2000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वहीं 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। वैश्विक स्तर पर संक्रमित लोगों का आंकड़ा 10 लाख से ज्यादा पहुंच चुका है वहीं मरने वालो की संख्या 50 हजार के आस-पास पहुंच चुकी है।