Move to Jagran APP

दिल्ली में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, पहाड़ों में शुरू हुई बर्फबारी; कई राज्यों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ इसकी तीव्रता बढ़ने की संभावना है। 21 और 22 नवंबर को उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों में बारिश होने की संभावना है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Mon, 21 Nov 2022 08:13 AM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2022 08:13 AM (IST)
दिल्ली में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, पहाड़ों में शुरू हुई बर्फबारी; कई राज्यों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट
तटीय इलाकों में तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबर और शाम के मौसम में खासा बदलाव आया है। पिछले एक-दो दिन से सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तराखंड और हिमाचल के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। वहीं, इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

रविवार शाम से ही शुरू हो चुकी बारिश

आइएमडी के अनुसार 21 और 22 नवंबर को उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के आसपास वाले क्षेत्रों में रविवार शाम से ही हल्की बारिश शुरू हो चुकी है।

अगले कुछ दिनों तक इन क्षेत्रों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ इसकी तीव्रता बढ़ने की संभावना है। 21 और 22 नवंबर को उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों में बारिश होने की संभावना है। इसी अवधि के दौरान उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: IFFI: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- ग्लोबल कंटेंट हब के रूप में भारत को स्थापित करना हमारा लक्ष्य

तेज रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

इस बीच, अगले कुछ दिनों तक दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और श्रीलंका के तटों पर 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। मन्नार की खाड़ी में 21 और 22 नवंबर को 40-45 किमी प्रति घंटे से लेकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में 23 नवंबर तक तेज हवाएं चलेंगी।

यह भी पढ़ें: Morbi Bridge Accident: मोरबी पुल हादसे पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

बारिश के चलते स्कूलों में कर दी गई थी छुट्टी

गौरतलब है कि तमिलनाडु के कई हिस्सों में पिछले दिनों जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते राजधानी चेन्नई समेत कई शहरों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। राज्य व लोकल प्रशासन ने बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी थी। मुख्यमंत्री स्टैलिन ने अधिकारियों के साथ बैठक करके राहत कार्यों का भी जायजा लिया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.