असम: अभिनेत्री से नेत्री बनी अंगूरलता को क्या मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह
कुछ समय में यह तय हो जाएगा कि असम के केबिनेट में मॉडल से राजनेता बनी अंगूरलता का नाम है या नहीं। हालांकि उन्हें सर्बानंद सोनोवाल सरकार में केबिनेट बर्थ मिलने की काफी उम्मीद है।
गुवाहाटी (जेएनएन)। असम में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की आज सरकार बनने जा रही है।सर्बानंद सोनोवाल आज मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।बीजेपी ने इस बार 6 महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया था।असम से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने और जीतने वाली फिल्म अभिनेत्री अंगूरलता डेका भी हैं।अंगूरलता उन दो महिलाओं में शामिल हैं जिन्होंने इस चुनाव में जीत दर्ज की है।
अंगूरलता डेका ने चुनाव में कांग्रेस के गौतम बोरा को हराया।अंगूरलता डेका ने पहली बार राजनीति में कदम रखा साथ ही उन्हें सफलता भी मिली। अंगूरलता का कोई राजनीतिक बैग्राउंड नहीं है।
30 साल की अंगूरलता डेका राजनीति में आने से पहले फिल्में और मॉडलिगं किया करती थी। डेका ने असमिया फिल्म एक्टर और असम के थियेटर आकाशदीप से शादी की है।
अंगूरलता एक सफल असमिया अभिनेत्री रही हैं जिन्होंने असमी और बांग्ला फिल्मों में अपनी बोल्डनेस और अभिनय के दम पर खासा नाम कमाया है।देखना होगा की सर्बानंद के मंत्रिमंडल में अनुराधा को जगह मिल पाती है या नहीं।