Move to Jagran APP

जायरा वसीम से 'छेड़खानी', विमान में सवार यात्री ने दिया आरोपी के बचाव में बयान

आरोपी विकास सचदेव के बारे में सहयात्री का कहना है कि ऐसा नहीं लगा कि उन्होंने जायरा के साथ छेड़छाड़ की थी।

By Monika MinalEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 03:03 PM (IST)Updated: Tue, 12 Dec 2017 10:32 PM (IST)
जायरा वसीम से 'छेड़खानी', विमान में सवार यात्री ने दिया आरोपी के बचाव में बयान
जायरा वसीम से 'छेड़खानी', विमान में सवार यात्री ने दिया आरोपी के बचाव में बयान

नई दिल्‍ली (जेएनएन)। फिल्म दंगल की अभिनेत्री जायरा वसीम से छेड़खानी मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी विकास सचदेव के बारे में सहयात्री का कहना है कि ऐसा नहीं लगा कि उन्होंने जायरा के साथ छेड़छाड़ की थी। सहयात्री का कहना है कि उनकी सीट जायरा और वसीम के बगल में ही थी। विकास के बैठने का अंदाज गलत था। लेकिन ऐसा नहीं लगा कि वो एक्टर जायरा को परेशान करने की नीयत से आर्मरेस्ट में अपने पैर को रखा हो। जब जायरा ने विकास सचदेव की इस करतूत पर भड़कीं तो उन्होंने माफी भी मांग ली।  

loksabha election banner

इससे पहले विकास सचदेव के साथ-साथ उनकी पत्नी की ओर से पेश की गई सफाई से ऐसा लगता है कि कहीं जायरा जिसे छेड़खानी समझ बैठीं वह विकास की अनजाने में की गई लापरवाही तो नहीं। चूंकि विकास पर पोस्को की भी धारा लगाई गई है इसलिए इसे जरूरत से ज्यादा सख्त कार्रवाई के तौर पर भी देखा जा रहा है।

इस मामले में अब फैसला पुलिस और अदालत करेगी, लेकिन, विकास ने अपने ऊपर लगे छेड़खानी के आरोपों को गलत बताया है। विकास का कहना है कि वह दिल्ली में अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। विकास ने बताया कि काफी समय से सोए नहीं थे और बहुत थके हुए थे।

विकास ने कहा कि मैंने केबिन क्रू से यात्रा के दौरान उन्हें डिस्टर्ब नहीं करने को कहा था। थक जाने के कारण फ्लाइट में मील के विकल्प को भी नहीं चुना था। क्योंकि वो पूरी यात्रा के दौरान सोना चाहते थे। विकास के मुताबिक, वो मानते हैं कि उनका पैर अभिनेत्री को लगा था और इसके लिए वो माफी मांगते हैं। लेकिन, यह अनजाने में हुआ था। 

विकास की पत्नी ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

वहीं मामले में विकास सचदेव की पत्नी ने भी उनका बचाव किया है। उनकी पत्नी ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है और कहा कि उसके पति ऐसा कर ही नहीं सकते।

आरोपी विकास की पत्‍नी ने कहा, मेरे पति निर्दोष हैं, छेड़छाड़ का इरादा नहीं था, रिश्‍तेदार के निधन के कारण वे यात्रा कर रहे थे और पिछले 24 घंटे से नहीं सोए थे। उन्‍होंने क्रू से कहा था कि डिस्‍टर्ब न करे, वे सोना चाहते हैं। उनका पैर आर्म रेस्‍ट पर था लेकिन वो परेशान नहीं करना चाहते थे।

उनकी पत्‍नी दिव्‍या सचदेवा ने आगे कहा कि उसके द्वारा तुरंत प्रतिक्रिया क्‍यों नहीं दी गयी। उन्होंने 2 घंटे बाद क्‍यों ट्वीट किया? मैं नहीं जानती कि वह इस तरह के आरोप क्‍यों लगा रही है। मेरे पति पारिवारिक आदमी हैं और ऐसा कभी नहीं कर सकते। हम न्‍याय चाहते हैं।

गौरतलब है कि अभिनेत्री ने अपने साथ हुई इस घटना को 'इंस्टाग्राम' पर लाइव वीडियो के जरिए साझा किया। इसमें जायरा [17] रोते हुए बता रही हैं कि विस्तारा फ्लाइट में अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति बार-बार उन्हें अपने पैर से पीठ और गले पर छूने की कोशिश करता रहा, जबकि उस वक्त वह आधी नींद में थीं। जायरा ने सवाल किया- 'क्या किसी लड़की के साथ ऐसा होना चाहिए? यह भयावह था। क्या किसी लड़की की इस तरह सुरक्षा की जाती है। अगर आप खुद अपनी मदद के लिए आगे नहीं बढ़े तो कोई भी मदद के लिए नहीं आता। इससे बुरी बात और कुछ नहीं हो सकती।'

पुलिस हिरासत में विकास

अभिनेत्री के बयान के बाद मुंबई पुलिस ने विकास सचदेव को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को विकास को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 13 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: दंगल गर्ल जायरा से विमान में छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.