विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी ने प्रेमिका बनकर पति को मिलने बुलाया, सहेलियों संग की धुनाई, जानें- पूरा मामला

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Thu, 04 Feb 2021 08:32 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 06:57 AM (IST)

प्रेमिका से मिलने कलेक्ट्रोरेट पहुंचा तो सामने प्रेमिका नहीं बल्कि उसकी पत्नी खड़ी मिली। इसके बाद पत्नी ने बेवफाई करने ...और पढ़ें

पति पत्नी की लड़ाई की प्रतिकात्मक तस्वीर
पति पत्नी की लड़ाई की प्रतिकात्मक तस्वीर

बैतूल, जेएनएन। मप्र के बैतूल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। आशिक मिजाज पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने अपने सहेलियों के साथ मिलकर एक कहानी रची। यहां अपने आशिक मिजाज पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने ही प्रेमिका बनकर नाटक रचा। इसमें फंसकर जब पति कथित प्रेमिका से मिलने कलेक्ट्रोरेट पहुंचा तो सामने प्रेमिका नहीं, बल्कि उसकी पत्नी खड़ी मिली। इसके बाद पत्नी ने बेवफाई करने वाले पति की सहेलियों के साथ मिलकर जमकर धुनाई कर डाली। पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों को कोतवाली थाना लाकर समझाइश दी।

पत्नी को शक था कि उसका पति है आशिक मिजाज

जिले के बिघवा गांव का बसंत उइके 2016 में हुई शादी के बाद से ही पत्नी के साथ मारपीट करने लगा था। दोनों के बीच विवाद का मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा है। पत्नी को शक था कि उसका पति आशिक मिजाज है और युवतियों को अपने जाल में फंसाता है। हकीकत जानने के लिए उसने किसी अन्य नाम से उससे मोबाइल पर संपर्क किया। बसंत झांसे में आ गया और मिलने की इच्छा जताई। प्रेमिका बनी पत्नी ने गुरुवार दोपहर दो बजे उसे बैतूल में कलेक्ट्रोरेट के पास मिलने के लिए बुला लिया। बसंत भी उत्साहित होकर प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंच गया।

नाराज पत्नी और उसकी सहेलियों ने की जमकर पिटाई 

अचानक पत्नी उसके सामने आ गई। जब पति से उसने पूछा कि किससे मिलने आए हो तो बसंत कोई जवाब नहीं दे पाया। पति की बेवफाई का प्रमाण मिलने से नाराज पत्नी और उसकी सहेलियों ने बसंत की जमकर पिटाई कर दी। हंगामा देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने विवाद को शांत कराया और दोनों को कोतवाली थाना ले जाकर समझाइश दी।

जानें- पूरा मामला

पूरे मामले को लेकर पत्नी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ बसंत उइके का विवाह 2016 में उसके साथ हुआ था । दूसरी महिलाओं के चक्कर में अक्सर उसका पति उसके साथ प्रताड़ना और मारपीट करता था । पति को पकड़ने के लिए पत्नी ने दूसरी महिला बनकर पति से बात चीत की और उसे मिलने बुला लिया। जैसे ही पति मौके पर पहुंचा तो अपनी पत्नी और उसकी बहनों को वहां से भागने लगा। जिसके बाद पत्नी ने पति की बीच सड़क पर धुनाई शुरु कर दी।