Move to Jagran APP

Friendship Day: दोस्ती के जश्न में डूबी पूरी दुनिया, जानिए कैसे हुई इस खास दिन की शुरुआत

तेजी से बदलती दुनिया और भागदौड़ भरी जिंदगी में एक दिन दोस्ती के नाम कर दिया गया। यह दिन है फ्रेंडशिप डे।

By Arti YadavEdited By: Published: Sun, 05 Aug 2018 10:58 AM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 03:26 PM (IST)
Friendship Day: दोस्ती के जश्न में डूबी पूरी दुनिया, जानिए कैसे हुई इस खास दिन की शुरुआत
Friendship Day: दोस्ती के जश्न में डूबी पूरी दुनिया, जानिए कैसे हुई इस खास दिन की शुरुआत

नई दिल्ली (जेएनएन)। दोस्ती को दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता यूं ही नहीं कहा जाता। यह रिश्ता एक ऐसा फूल है, जो न कभी मुरझाता है और न ही इसकी कभी महक जाती है। जरूरत होती है तो सिर्फ प्यार और विश्वासरूपी जल से इस रिश्ते को सींचने की। दोस्ती का रिश्ता तो प्राचीन काल से चला आ रहा है। चाहे भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती हो या दुर्योधन और करण की। बस तेजी से बदलती दुनिया और भागदौड़ भरी जिंदगी में एक दिन दोस्ती के नाम कर दिया गया। यह दिन है फ्रेंडशिप डे। आज पूरी दुनिया इस दोस्ती के त्योहार का जश्न मना रही है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे शुरू हुई इस खास दिन की शुरुआत।

loksabha election banner

फ्रेंडशिप डे की नींव रखी थी हॉलमार्क काडर्स के संस्थापक अमेरिकी जॉयस हॉल ने अपने एक मित्र को शुभकामना संदेश (ग्रीटिंग कार्ड) भेजकर, मगर इसे विश्व के फलक पर पहचान दिलाई दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे के डॉक्टर रेमन अरटेमिओ ब्राचो ने। 20 जुलाई 1958 को डॉक्टर रेमन अपने कुछ खास दोस्तों के साथ पराग्वे से 200 मील दूर पुएर्तो पिनास्को नामक शहर में डिनर कर रहे थे, तभी उन्हें ख्याल आया कि क्यों न वर्ष में एक दिन दोस्ती के नाम समर्पित कर दिया जाए।

यह विचार उन्होंने अपने दोस्तों से साझा किया और यहीं से फ्रेंडशिप डे वजूद में आया। इसके बाद पराग्वे में हर वर्ष 30 जुलाई का दिन मित्रता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन लोग अपने दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर शुभकामना देते। धीरे-धीरे सभी दक्षिण अमेरिकी देशों में दोस्ती का यह पर्व मनाया जाने लगा। पराग्वे से शुरू हुआ यह सफर आज दुनिया के हर कोने तक पहुंच चुका है। आज भले ही कार्डस की जगह फ्रेंडशिप बैंड और महंगे गिफ्ट्स ने ले ली हो, मगर दोस्ती के इस पर्व का भाव पूर्ववत ही है।

अगस्त के पहले सप्ताह में क्यों?

फ्रेंडशिप डे अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है। जानकारी के अनुसार फ्रेंडशिप डे की शुरुआत के कुछ समय बाद यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने इस पर्व को अगस्त के पहले रविवार को मनाना शुरू किया। यहीं से यह पर्व दक्षिण एशिया पहुंचा। शायद इसी का अनुसरण करते हुए भारत के साथ पूरे दक्षिण एशिया व तमाम अन्य देशों में फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाने लगा।

कुछ रोचक बातें

-उरुग्वे, अर्जेंटीना, ब्राजील में मित्रता दिवस 20 जुलाई को मनाया जाता है।

-फिनलैंड और एस्टोनिया में यह पर्व वेलेंटाइन डे पर मनाया जाता है।

-पेरू में यह दिन जुलाई के प्रथम शनिवार को सलेब्रेट किया जाता है तो ओहायो के ओर्बलिन में आठ अप्रैल को।

-वर्ष 1998 में संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव कोफी अन्नान की पत्नी नाने अन्नान ने प्रसिद्ध कार्टून कैरेक्टर 'विन्नी द पूह' को दोस्ती के लिए दुनिया का राजदूत घोषित किया।

-संयुक्त राष्ट्र संघ ने 27 जुलाई 2011 को 30 जुलाई को वल्र्ड फ्रेंडशिप डे के रूप में घोषित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.