यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत में ई-स्कूटर में क्यों लग रही है आग? जाने इसके पीछे क्या हो सकते हैं मुख्य कारण
हाल ही में चार घटनाएं सामने आई हैं जिनमें ई स्कूटर में अचानक आग लग गई जिसके बाद इन वाहनों ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। पिछले कुछ दिनों में कई बड़ी कंपनियों की दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आई है। कम से कम चार घटनाएं हुई हैं जिनमें अचानक आग लग गई, जिससे ऐसे वाहनों से संबंधित सुरक्षा के मुद्दे एकबार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। बता दें कि इसका मुख्य कारण इन वाहनों में लगी बैटरी है जो उन्हें पावर प्रदान करती है। ये वाहन लिथियम-आयन बैटरी द्वारा संचालित होते हैं, जो सेलफोन आदि में भी उपयोग की जाती है। इन बैटरी को आमतौर पर हल्का माना जाता है जिसके चलते वे आग का खतरा पैदा कर सकते हैं जो की हाल की घटनाओं में भी देखने को मिला है।
आखिर क्यों आग पकड़ रहे ये वाहन
दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। कंपनियों का कहना है कि वे मामले की जांच कर रही हैं और जल्द ही इसके कारण का पता लगा लिया जाएगा। हालांकि, कुछ कंपनियों का कहना है कि उसके स्कूटर में आग वाहन को चार्ज करने में लापरवाही के कारण शार्ट सर्कट से हुई है। विशेषज्ञों की मानें तो इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि विनिर्माण दोष, बाहरी क्षति या बीएमएस (BMS) में तैनाती में खराबी।
क्या है BMS?
बीएमएस (बैटरी प्रबंधन प्रणाली) मूल रूप से एक इलेक्ट्रानिक प्रणाली है जो ली-आयन बैटरी पैक में सभी सेल से जुड़ी होती है। यह प्रणाली बैटरी की चार्जिंग और डिस्चार्जिंग के दौरान आंतरिक परिचालन मापदंडों, यानी तापमान, वोल्टेज और करंट की निगरानी और विनियमन करती है। यह बैटरी पैक को ओवर-चार्जिंग और ओवर-डिस्चार्जिंग से बचाता है। इस तरह, यह अचानक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अधिकतम और न्यूनतम अनुमत क्षमता के भीतर चार्ज स्तर बनाए रखता है। इसलिए बैटरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए BMS एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपकरण है।
कई मोबाइल में भी लग चुकी आग
बता दें कि बैटरी में आग लगने की घटनाएं कई स्मार्टफोन में भी देखने को मिली है। इसका मुख्य कारण विनिर्माण दोषों का होना ही पाया गया। कुछ मामलों में, बैटरी के चारों ओर इन्सुलेशन टेप गायब होना इसका कारण रहा, जिसके चलते शार्ट सर्किटिंग हुई।
