सिक्किम के नए गवर्नर दुष्यंत गौतम की नियुक्ति का विरोध क्यों कर रही कांग्रेस? भाजपा का पलटवार
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिसका कांग्रेस अंकिता ...और पढ़ें

दुष्यंत गौतम की नियुक्ति का विरोध क्यों कर रही कांग्रेस।
HighLights
दुष्यंत गौतम सिक्किम के नए राज्यपाल नियुक्त।
कांग्रेस ने अंकिता भंडारी मामले पर विरोध जताया।
भाजपा ने कांग्रेस पर यौन उत्पीड़न आरोपों पर घेरा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष दुष्यंत गौतम को सिक्किम का गवर्नर नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस ने इस नियुक्ति का विरोध किया है। पार्टी का आरोप है कि उत्तराखंड में रिसॉर्ट रिशेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की कथित हत्या के मामले में दुष्यंत गौतम का नाम सामने आया था। अंकिता का शव सितंबर 2022 में एक नहर से मिला था।
बीजेपी ने बिमोल अकोइजम पर कांग्रेस को घेरा
इसके जवाब में उत्तराखंड बीजेपी के राज्य मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस सांसद ए. बिमोल अकोइजम पर जेएनयू की छात्राओं द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। जिन्हें 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों के पबाद POSH फ्रेमवर्क के तहत जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया।
मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राज्य के कांग्रेस नेताओं को राजनीतिक फायदे के लिए धरने और उपवास का सहारा लेने के बजाय शर्म महसूस करनी चाहिए। उन्हें दिग्विदय सिंह और अजय राय जैसे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बोलना चाहिए जो अपनी पार्टी की महिला नेताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं।
कांग्रेस ने नियुक्ति पर उठाए सवाल
उधर, उत्तराखंड कांग्रेस प्रमुख गणेश गोदियाल ने मंगलवार को देहरादून में दुष्यंत गौतम की गवर्नर के तौर पर नियुक्ति के विरोध में एक घंटे के मौन उपवास की घोषणा की। गोदियाल ने आरोप लगाया कि यह नियुक्ति गौतम को बचाने की सीधी कोशिश है, क्योंकि गवर्नर के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में अंकिता के माता-पिता द्वारा स्पष्ट रूप से नाम लिए गए VIP को गवर्नर नियुक्त करना उत्तराखंड के आम लोगों की भावनाओं को गहरी चोट पहुंचाने जैसा है।
