कौन हैं जिजी थॉमसन? जिनके ज्ञानेश कुमार को लेकर किए दावे ने खड़ा कर दिया सियासी तूफान
केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन ने दावा किया है कि 2016 में ज्ञानेश कुमार ने उन्हें बीजेपी के ...और पढ़ें

कौन हैं जिजी थॉमसन।
HighLights
जिजी थॉमसन ने ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए।
2016 में बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ने का सुझाव दिया।
कांग्रेस ने इस दावे पर ज्ञानेश कुमार को घेरा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। SIR पर चुनाव आयु्क्तों की असहमति का दावे के बाद विपक्ष उन पर हमलावर है और लगातार इस्तीफे की मांग कर रहा है।
यह विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन (Jiji Thomson) ने भी ज्ञानेश कुमार लेकर दावा कर दिया है।
केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन ने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने साल 2016 में एक फ्लाइट के दौरान उन्हें बीजेपी के टिकट पर 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था।
थॉमसन ने क्या दावा किया?
थॉमसन ने दावा किया कि साल 2016 में दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट में उनकी ज्ञानेश कुमार से बात हुई थी। बातचीत के दौरान ज्ञानेश कुमार ने थॉमसन से पूछा कि रिटायमेंट के बाद उनका क्या प्लान है? के तब थॉमसन ने कहा कि मेरी बच्चों से जुड़े किसी प्रोजेक्ट पर काम करने की इच्छा है।
थामसन के मुताबिक, इसके बाद ज्ञानेश कुमार ने उन्हें राजनीति में आने का सुझाव दिया। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार ने उन्हें केरल की पथानामथिट्टा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था। उन्हें सांसद बनने और मंत्री बनने की बात भी कही, हालांकि उन्होंने इस सुझाव को उसी समय खारिज कर दिया था।
जब यह बातचीत हुई तब ज्ञानेश कुमार सरकारी सेवा में थे, जनवरी 2024 में वे सरकारी सेवा रिटायर हुए।
कौन हैं जिजी थॉमसन?
जिजी थॉमसन 1980 बैच के केलर कैडर के IAS अधिकारी रहे हैं। अपने 36 साल के करियर में उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के महानिदेशक और केरल स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी भी रहे हैं। उन्होंने जनवरी 2015 से फरवरी 2016 तक केरल के मुख्य सचिव के रूप काम किया।
कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार पर निशाना
जिजी थॉमसन के इस दावे को कांग्रेस में हाथों-हाथ लिया और ज्ञानेश कुमार को फिर निशाने पर ले लिया। वहीं राहुल गांधी ने इस दावे पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी सेवा में रहते हुए ज्ञानेश कुमार बीजेपी के लिए लोगों को चुनाव लड़ने के लिए तैयार कर रहे थे।
