WhatsApp में आया नया फीचर, बच्चे क्या देखेंगे और क्या नहीं? पैरेंट्स के हाथ में होगा पूरा कंट्रोल
वाट्सएप ने किशोरों की सुरक्षा के लिए नए वैकल्पिक पैरेंटल कंट्रोल फीचर पेश किए हैं। इससे माता-पिता को बच्चों की प्राइवेसी सेटिंग्स, ग्रुप एक्टिविटी और चैनल्स पर अधिक नियंत्रण मिलेगा।

वाट्सएप ने किशोरों की सुरक्षा के लिए नए कंट्रोल पेश किए (सांकेतिक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वाट्सएप ने बुधवार को किशोरों की सुरक्षा के लिए नए आप्शनल पैरेंटल कंट्रोल फीचर पेश किया है। इससे माता-पिता को मैसेजिंग प्लेटफार्म पर अपने बच्चों की प्राइवेसी सेटिंग्स, ग्रुप एक्टिविटी, चैनल्स और मेटा एआइ अनुभव पर अधिक नियंत्रण मिलेगा।
कंपनी ने कहा कि ये नए कंट्रोल माता-पिता और किशोरों को मिलकर यह तय करने में मदद करने के लिए बनाए गए हैं कि वे वाट्सएप का इस्तेमाल कैसे करना चाहते हैं, साथ ही पर्सनल बातचीत को सुरक्षित भी रखा जा सके।
नए कंट्रोल के तहत, माता-पिता अपने बच्चों के लिए प्राइवेसी सेटिंग्स चुन सकेंगे, जैसे कि कौन उनकी प्रोफाइल फोटो देख सकता है और कौन उन्हें ग्रुप में जोड़ सकता है। अगर किशोर इनमें से किसी भी सेटिंग में बदलाव करना चाहते हैं, तो उन्हें माता-पिता द्वारा सेट किए गए पिन इसमें डालना होगा।
माता-पिता को तब भी नोटिफिकेशन मिलेंगे, जब उनका बच्चा किसी ग्रुप में शामिल होगा या ग्रुप छोड़ेगा, या जब ग्रुप का साइज काफी बढ़ जाएगा।
उनके पास यह तय करने के लिए भी अतिरिक्त विकल्प होंगे कि उनका बच्चा चैनल्स का इस्तेमाल कैसे करे, जिसमें यह भी शामिल है कि बच्चा कौन से स्टेटस अपडेट देख सकता है और कौन बच्चे के अपने स्टेटस अपडेट देख सकता है।
(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
