Move to Jagran APP

लोकतंत्र के पर्व में क्या खिलाड़ी, क्या नेता और क्या अभिनेता, देखें वोटिंग के दौरान का नजारा

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी ने झारखंड के रांची में जवाहर विद्या मंदिर स्‍कूल में बने पोलिंग बूथ में वोट डाला।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 03:19 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 03:26 PM (IST)
लोकतंत्र के पर्व में क्या खिलाड़ी, क्या नेता और क्या अभिनेता, देखें वोटिंग के दौरान का नजारा
लोकतंत्र के पर्व में क्या खिलाड़ी, क्या नेता और क्या अभिनेता, देखें वोटिंग के दौरान का नजारा

नई दिल्‍ली [जागरण स्‍पेशल]। Lok Sabha Election 2019 Phase 5 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कई दिग्‍गजों की साख दांव पर लगी है। पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, राजस्थान की 12, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की सात-सात, बिहार की पांच और झारखंड की चार सीटों के लिए मतदान हो रहा है। 

loksabha election banner

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी ने झारखंड के रांची में जवाहर विद्या मंदिर स्‍कूल में बने पोलिंग बूथ में वोट डाला। वह वोट डालने के लिए परिवार के साथ पहुंचे।

फिल्‍म अभिनेता आशुतोष राणा ने मध्‍य प्रदेश के नरसिंहपुर में गदरवाड़ा के पोलिंग बूथ नंबर 105 पर मतदान किया। इसके बाद उन्‍होंने पोलिंग बूथ से बाहर निकलकर अपनी अंगुली पर लगा स्‍याही का निशान दिखाया और लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित किया। ये वही स्कूल है, जिसमें आशुतोष राणा की शुरुआती पढ़ाई हुई थी।

 

 झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने अपनी पत्‍नी मीरा मुंडा के साथ वोट डाला।

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय ने लखनऊ के एक पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल किया।

केन्द्रीय मंत्री व हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जयंत सिन्हा ने पोलिंग बूथ के बाहर लगी लंबी कतार में खड़े होकर वोट डाला है। झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट से जयंत सिन्हा के खिलाफ कांग्रेस से गोपाल साहू और सीपीआइ से भुवनेश्वर प्रसाद मेहता चुनावी मैदान में हैं।

लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती ने मतदान किया है। मायावती ने सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर जाकर वोट किया है।  

गृहमंत्री व लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार राजनाथ सिंह परिवार संग मतदान केन्द्र पहुंचे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने स्कॉलर होम स्कूल में बने पोलिंग बूथ नंबर 333 में जाकर मतदान किया है। 

 

केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर पत्नी गायत्री राठौर संग मतदान केन्द्र पहुंचे। राज्यवर्धन सिंह राठौर जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं।

झारखंड के हजारीबाग में पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा अपनी पत्नी नीलिमा सिन्हा संग मतदान केन्द्र पहुंचे। बता दें कि यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा केन्द्र सरकार में मंत्री हैं और हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.