विराट-अनुष्का की शादी को लेकर वेडिंग प्लानर ने खोले कई राज
देविका ने इसके आगे बताया 'जब मैं अनुष्का और विराट से मिली, तो मैं लगातार अनुष्का को 'ब्राइड' कहकर पुकार रही थी। जिसके बाद अनुष्का ने मुझे टोका।'
नई दिल्ली, जेएनएन। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोमवार को इटली के टस्कनी में की। इस हाईप्रोफाइल शादी की पूरी प्लानिंग वेडिंग प्लानर देविका नारायण और उनके फोटोग्राफर हस्बैंड जोसेफ रदिक ने की थी।
विराट और अनुष्का की ड्रीम वेडिंग को सफल बनाने वाली देविका ने बीबीसी को एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें शादी के दौरान मौसम को लेकर किस तरह की कठिनाइयों की सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया 'मौसम। यहां सर्दियों (इटली में) में कोई भी शादी नहीं करता है। शादी के दिन की सुबह सफेद सा नजारा देखा क्योंकि ओस जम चुकी थी। और रात तक भी ओस लगातार गिर रही थी। जिसके बाद फंक्शन को बाहर की जगह इंडोर में करने का फैसला लिया गया।'
देविका ने इसके आगे बताया 'जब मैं अनुष्का और विराट से मिली, तो मैं लगातार अनुष्का को 'ब्राइड' कहकर पुकार रही थी। जिसके बाद अनुष्का ने मुझे टोका।'
देविका नारायण ने बताया कि अनुष्का और विराट की शादी बहुत स्पेशल थी। शादी के लिए हॉलैंड से फूल मंगाए गए थे और इंडिया का फैब्रिक इस्तेमाल किया गया था। इस शादी को खास बनाने के लिए उनकी पूरी टीम ने 45 दिन तक मेहनत की थी।
देविका ने यह भी बताया कि कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले मुझे इस बारे में बिल्कुल नहीं पता था कि किसकी शादी है और कहां होगी। हमें इसे सीक्रेट तरीके से प्लान करना था। अनुष्का ने हमें इसलिए चुना, क्योंकि वे बहुत ही इंटीमेट वेडिंग चाहती थीं। उन्हें यह सेलिब्रेशन सिर्फ अपनी फैमिली के लिए करना था। विरुष्का की शादी में आए मेहमानों को शानदार गिफ्ट भी दिया गया।
बता दें, देविका इससे पहले दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा की भी शादी प्लान कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने कुछ इस तरह दिया रोहित शर्मा के सवाल का जबाव, विराट रह गए चुप