Move to Jagran APP

Weather Forecast: दिल्ली- NCR में कल से शुरू होगा बारिश का दौर, केरल-उत्तराखंंड में बाढ़ की तबाही

Weather Forecast बारिश में भींगने के लिए दिल्ली-एनसीआर के लोग एक बार फिर से तैयार हो जाइए। राजधानी में 23-24 अक्टबूर को फिर से बारिश हो सकती है। वहीं भारी बारिश के चलते केरल- उत्तराखंड पूरी तरह तबाही झेल रहे हैं। जानें अपने राज्य का मौसम।

By Pooja SinghEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 08:32 AM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 01:13 PM (IST)
Weather Forecast: दिल्ली- NCR में कल से शुरू होगा बारिश का दौर, केरल-उत्तराखंंड में बाढ़ की तबाही
दिल्ली- NCR में कल से शुरू होगा बारिश का दौर, केरल-उत्तराखंंड में बाढ़ की तबाही

नई दिल्ली, एएनआइ। Weather Forecast: बारिश में भींगने के लिए दिल्ली-एनसीआर के लोग एक बार फिर से तैयार हो जाइए। राजधानी में 23-24 अक्टबूर को फिर से बारिश हो सकती है। वहीं भारी बारिश के चलते केरल- उत्तराखंड पूरी तरह तबाही झेल रहे हैं।

loksabha election banner

बारिश और बाढ़ से एक तरफ जहां देश के अधिकतर राज्य ग्रस्त है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में लगातार मौसम बदल रहा है। पिछले रविवार को दिल्ली-एनसीआर में अचानक हुए बदलाव के बाद सुबह-शाम की ठंड ने दस्तक दे दी है। हालांकि, एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने वाला है। क्योंकि बारिश का दौर फिर से शुरू होने वाला है, जिससे ठंड में इजाफा होगा।

23-24 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर होगा शुरू

रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्‍ली एनसीआर के इलाके में 23 और 24 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं मौसम विभाग की तरफ से रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं यूपी-बिहार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है।

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम

वहीं बाढ़ प्रभावित राज्य उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कल से यहां पर बारिश फिर शुरू हो सकती है। इस दौरान देहरादून समेत पांच जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं आज मौसम सामान्य रहने की भविष्यवाणी की गई है।

रांची में ठंड ने दी दस्तक

उधर, झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रांची में मौसम बदल चुका है। 24 घंटे में यहां पर 3.6 डिग्री तापमान गिरा है। शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा दर्ज हुआ है। रांची में आज सुबह से धूप खिली है। दक्षिण-पश्चिम दिशा से दस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। इससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं शहर के बाहरी इलाके में सुबह छह बजे तक हल्का कोहरा भी देखने को मिला है।

बात अगर पंजाब के मौसम की करे तो यहां पर भी मौसम लगातार बदल रहा है। यहां पर स्थित जालंधर में शुक्रवार की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई। शहर में सुबह हवा में लोगों ने ठंडक महसूस की। सप्ताह के अंत में मौसम का मिजाज बदलेगा। शनिवार और रविवार को बारिश होने की संभावना जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.