विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Updates Today: केरल में भारी बारिश, जारी हुआ रेड और आरेंज अलर्ट; दिल्ली-यूपी में बदलेगा मौसम

By Pooja SinghEdited By:
Published: Sat, 16 Oct 2021 08:59 AM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 01:41 PM (IST)

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आज कई इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने केरल 5 जिलों में रेड ...और पढ़ें

मौसम फिर से लेगा करवट, आज दिल्ली- यूपी सहित इन राज्यों में हल्की बारिश का अनुमान
मौसम फिर से लेगा करवट, आज दिल्ली- यूपी सहित इन राज्यों में हल्की बारिश का अनुमान

नई दिल्ली, जेएनएन। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आज बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने केरल 5 जिलों में रेड अलर्ट, 7 जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है।पठानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में रेड अलर्ट जारी हुआ है। जबकि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलापुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड जिले में आरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

बता दें कि आज दिल्ली-यूपी बिहार सहित कई राज्यों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दिल्ली में सर्दियों का आगमन शुरू हो जाएगा और मौसम बदल जाएगा।

यानी मौसम एक बार फिर से करवट लेना वाला है। पहले ही दिल्‍ली-एनसीआर में इस वक्‍त सुबह और शाम को हल्‍की ठंड देखने को मिल रही है। वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से आज यानी शनिवार को दिल्‍ली सहित देश के कई राज्यों में हल्‍की बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा रविवार और सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने मौसम के एक सिस्टम के चलते मौसम में ये बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आ सकती है। एक तरह से कह सकते हैं कि दिल्ली में सर्दियां का आगमन हो जाएगा।

झारखंड में भी बदलेगा मौसम, आज बारिश के आसार

झारखंड की राजधानी रांची में हल्के दर्जे के बादल छाए हुए हैं। उत्तर पश्चिम दिशा से दस किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। वहीं आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत तक है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज रांची में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में एक से दो बार हल्के मेघा गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस कमी आने की संभावना है।

बिहार में भी बरसेंगे मेघा, जानें कैसा रहेगा मौसम

वहीं बिहार के भागलपुर में भी आज से मौसम का मिजाज फ‍िर बदल जाएगा। इसके साथ ही कल से कोसी सीमांचल और पूर्व बिहार के कुछ हिस्‍सों में झमाझम बारिश हो सकती है। बता दें कि पिछले एक सप्‍ताह से धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे थे। आज मौसम में बदलाव से लोगों को जरूर राहत मिलेगी।

उत्तर प्रदेश में भी तेजी से मौसम बदल रहा है। यहां पर अगले 3 दिनों तक राज्य के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार रविवार और सोमवार को लेकर अलर्ट जारी किया है।