नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा तेजी से गिर रहा है। बर्फबारी की वजह से उत्तर में ठंड बढ़ गई है। साथ ही शीतलहर ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी बीच, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश का अनुमान जताया है। बारिश से ठंड में और इजाफा हो सकता है।
दक्षिण राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दक्षिणी राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक, अंडमान के आस-पास एक सर्कल बना हुआ है। इसी वजह से अगले कुछ दिनों तक दक्षिणी राज्यों में बारिश होगी। बारिश की वजह से ठंड भी बढ़ेगी।
दिल्ली में मौसम विभाग की चेतावनी
देश की राजधानी दिल्ली में भी पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर देखा जा रहा है। बर्फीली हवाओं ने भी पारा गिरा दिया है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली में शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य से 4 डिग्री कम था।
Bihar Weather: कुछ जिलों में गिरा तामपान
पछुआ पवन के चलते बिहार के कुछ राज्यों में न्यूनतम तामपान में गिरावट देखी जा रही है। प्रदेश का गया जिला शनिवार को सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। गया का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ पवन के कारण अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा ।
उत्तराखंड में कब बढ़ेगी ठंड?
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ अगले कुछ दिनों में सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। पहाड़ी इलाकों में तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में रात का तापमान 10 से 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।
हिमाचल प्रदेश में राहत
हिमाचल प्रदेश में खिली धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है। सुबह और शाम के वक्त जबरदस्त ठंड है, लेकिन दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है। राजधानी शिमला के अलावा अन्य राज्यों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली है।
यूपी में सर्द हवाएं बढ़ रही ठंड
यूपी के कुछ राज्यों में पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव का अनुमान जताया है। पश्चिमी यूपी में रात के समय ठंड बढ़ने लगी है।
ये भी पढ़ें:
Meerut Weather Update: मेरठ में पारा गिरने से अब बढ़ने लगी ठंड, प्रदूषण को लेकर बिगड़ रहे हालात