Move to Jagran APP

Rain Alert: उत्तर भारत में तेजी से बदल रहा मौसम, आज उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के आसार

Rain Alert In India उत्तर भारत में तेजी से मौसम बदल रहा है। देश के कई इलाकों में लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। आज उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश हो सकती है वहीं 6-7 मार्च को पंजाब में बारिश की आशंका है। जानें आज का मौसम?

By Pooja SinghEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 07:58 AM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 07:58 AM (IST)
Rain Alert: उत्तर भारत में तेजी से बदल रहा मौसम, आज उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के आसार
उत्तर भारत में तेजी से बदल रहा मौसम, आज उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के आसार

नई दिल्ली, जेएनएन। 4 March, 2021 Weather News: देश में तेजी से मौसम में बदलाव आ रहा हैं। आज 4 मार्च हो गई, लेकिन कई हिस्सों में लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्‍सों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे पहले बीते दिन इन सभी जगहों पर बर्फीले तूफान की भी आशंका जताई गई थी। वहीं राजधानी दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा में गर्मी की तपिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

इन राज्यों में भी जारी हुआ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्‍पन्‍न हो रहा है, जिसका प्रभाव 5 मार्च से शुरू हो जाएगा। इसके चलते 6 से 8 मार्च तक देश के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

पंजाब में 6-7 मार्च को हो सकती है बारिश

बात अगर पंजाब की करें तो यहां पर भी मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, 6-7 मार्च को पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है। 7 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश व ओले पड़ने की आशंका भी जताई गई। वहीं 7 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी की संभावना बनी हुई है।इस हफ्ते अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया जा रहा है। 

दिल्ली में इस हफ्ते मिलाजुला रहेगा मौसम

उधर, दिल्ली में इस हफ्ते मौसम का मिलाजुला मिजाज दिखेगा। अगले 6 दिनों तक यहां के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 5 मार्च को दिल्ली में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। वहीं 8 मार्च तक राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। बता दें कि कई राज्यों में तापमान 38 डिग्री से 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं, बीते दो महीनों के मौसम ने भी गर्मी के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.