Move to Jagran APP

झारखंड और बिहार में आज हो सकती है बारिश, यूपी में बढ़ी ठंड; जानें मध्य प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु का मौसम

Weather Updates फरवरी के जाते-जाते भी देश के कई इलाकों में सुबह-शाम की ठंड बरकरार है। वहीं लगातार कोहरा भी दर्ज किया जा रहा है। यूपी में हुई बेमौसम बारिश से ठंड बढ़ गई है। आज झारखंड और बिहार के कई इलाको में बारिश हो सकती है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 07:48 AM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 07:48 AM (IST)
झारखंड और बिहार में आज हो सकती है बारिश, यूपी में बढ़ी ठंड; जानें मध्य प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु का मौसम
झारखंड और बिहार में आज हो सकती है बारिश, यूपी में बढ़ी ठंड

नई दिल्ली, जेएनएन। Weather Updates Today: आज देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो झारखंड और बिहार के कई इलाकों में आज मेधा बरस सकते हैं, जिसके बाद मौसम में काफी बदलाव आपको देखने को मिलेगा। उधर, यूपी में अचानक बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। वहीं दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में सुबह शाम की ठंड के साथ कोहरा भी लगातार दर्ज किया जा रहा है। इससे पहले मौसम विगाग द्वारा जारी किए पूर्वानुमान में उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु में बेमौसम बारिश होने की संभावना जताई थी। इस पूर्वानुमान के आधार इन राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया था।  

loksabha election banner

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदल रहा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर से मौसम पर बदल रहा है। यही वजह है कि देश के कई इलाको में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है। वहीं देश के कई इलाकों में बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 21 फरवरी को भारी बर्फबारी की संभावना जताने के साथ बताया कि प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश भी हो सकती है। 

बात अगर हरियाणा की करें यहां पर 20 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से  रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है। 21 और 22 फरवरी को तेज हवा के चलन से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। चंडीगढ़ में इन दिनों खिल रही धूप से दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है, लेकिन वहीं सुबह और शाम की ठंड बरकरार है। आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.