Weather Update: पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों तक होगी भारी वर्षा: मौसम विभाग
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों के दौरान व्यापक रूप से भारी वर्षा होगी।
नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों के दौरान व्यापक रूप से भारी वर्षा होगी। इसके साथ ही व्यापक रूप से वर्षा की गतिविधियां जारी रखने की बड़ी संभावना है।
Northeast India and East India very likely to continue to receive fairly widespread to widespread rainfall activity with isolated heavy falls during the next 5 days: India Meteorological Department (IMD) pic.twitter.com/gARBFUIP81
— ANI (@ANI) July 1, 2020
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली में अगले 3 से 4 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना नहीं है, उसके बाद बारिश में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज राजधानी में गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना जताई है।
बिहार में मानसून तीन जुलाई तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों के लिए मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ ही वज्रपात की भी संभावना जताई है। बिहार में मंगलवार को वज्रपात के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। ज्ञात हो कि बिहार में इस बार मानसून समय से तीन दिन पहले आया है और अभी तक राज्य में सामान्य से 92 फीसद अधिक बारिश हुई है।
वहीं उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने कहा कि इन तीनों राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इन राज्यों के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि अगले तीन दिनों तक बारिश रुक-रुककर होती रहेगी।