Move to Jagran APP

Weather update:बिहार और आंध्र पहुंचा मानसून, जानिए- अन्य राज्यों का क्या है हाल

Weather update तमिलनाडु पुडुचेरी तेलंगाना मराठवाड़ा छत्तीसगढ़ ओडिशा असम और मेघालय में भी शनिवार को बारिश की संभावना जताई गई है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 20 Jun 2019 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 07:20 AM (IST)
Weather update:बिहार और आंध्र पहुंचा मानसून, जानिए- अन्य राज्यों का क्या है हाल
Weather update:बिहार और आंध्र पहुंचा मानसून, जानिए- अन्य राज्यों का क्या है हाल

जेएनएन, नई दिल्ली। Weather update दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार और आंध्र प्रदेश पहुंच गया है। इससे लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत मिली है। बिहार के पूर्णिया और आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम और चित्तूर में मानसून की पहली बारिश हुई। राजधानी पटना समेत कई इलाकों में शनिवार को झमाझमा बरसात की संभावना जताई गई है।

loksabha election banner

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्णिया में जमकर बारिश हुई। यहां पिछले 24 घंटे में 21.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। भागलपुर में 10.6 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं राजधानी में 2.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, नई दिल्ली में मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को झारखंड के कई क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच हल्दी बूंदा-बांदी भी हो सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के रायलसीमा इलाके में कई जगहों पर बारिश हुई। शनिवार तक मानसून के और भी कई इलाकों में पहुंचने की संभावना जताई गई है। मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को राज्य में अधिकतम 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

पूर्वी गोदावरी में 47.75 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। दक्षिणी कर्नाटक के अंदरुनी इलाकों, कोंकण और गोवा में भी शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम और मेघालय में भी शनिवार को बारिश की संभावना जताई गई है।

महाराष्ट्र औऱ गोवा में गुरुवार को पहुंचा मानसून
वहीं एक दिन पहले गुरुवार को देश के दक्षिणी राज्य केरल में एक हफ्ते देर से दस्तक देने वाला मानसून गोवा और महाराष्ट्र तक पहुंच गया। महाराष्ट्र और गोवा में जहां झमाझम बरसात हुई, वहीं मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को हुई मानसून पूर्व बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया। 

मौसम विभाग के मुंबई स्थित दफ्तर के अधिकारी केएस होसलीकर ने कहा कि महाराष्ट्र के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में मानसून पहुंच गया है, और अगले कुछ दिनों में राज्य के सूखाग्रस्त इलाकों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। दो-तीन दिन में राज्य के दूसरे इलाकों में भी मानसून के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक मानसून के गोवा पहुंचने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। लेकिन गुरुवार को ही मानसून पहुंच गया।

 उत्‍तराखंड में बारिश व ओलावृष्टि के आसार
उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ली। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश हुई। मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। दून में 23, 24 और 25 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है। दून में शाम करीब चार बजे आसमान में बादल छा गए और हवाओं के साथ बारिश की बौछार पडऩे लगी। मसूरी में करीब दो घंटे मूसलाधार बारिश के कारण पारा लुढ़क गया।

झारखंड में वज्रपात से तीन की मौत, लू ने भी ली दो की जान
मानसून से पूर्व झारखंड के कई जिलों में हुई बारिश और उसके साथ हुए वज्रपात ने तीन लोगों की जान ले ली। रांची के अनगड़ा, खरसावां और प. सिंहभूम में ये मौतें हुई हैं। दोपहर बाद हुई बारिश और वज्रपात ने अनगड़ा में फुदुन महतो की जान ले ली। खरसावां थाना के खेजुरदा गांव में गुरुवार को ठनका गिरने से पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक का नाम सोनू लोहार (45) है।

ओडिशा में मानसून ने दी दस्तक, तटीय जिलों में भारी बारिश की सम्भावना
आखिरकार ओडिशा में मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवा ओड़िशा तट में प्रवेश कर गई है। यह जानकारी राष्ट्रीय मौसम विभाग की तरफ से स्पष्ट जानकारी दी गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 12 घंटा में दक्षिण ओड़िशा में भारी बारिश होने की सम्भावना है।

पहले चरण में दक्षिण ओड़िशा में मानसून सक्रिय होने के साथ गंजाम, गजपति, कंधमाल, बौद्ध, कलाहाण्डी आदि जिलों में भारी से भारी बारिश होने की सम्भावना मौसम विभाग की तरफ से जतायी गई है। इसके साथ ही केन्द्रापड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, खुर्दा, बालेश्वर, भद्रक, अनुगुल, ढेंकानाल, जाजपुर आदि जिलों में मानसूनी बारिश जारी रहेगी। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून दस्तक देने के साथ पूरी तरह से सक्रिय हो गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.