Move to Jagran APP

Weather Updates: सर्दी बढ़ने के साथ-साथ आज कई राज्यों में कोहरे और स्मॉग से हुई सुबह, जानें मौसम का ताजा हाल

देश में लगातार बढ़ रही सर्दी के साथ आज कई राज्यों की सुबह घने कोहरे और स्मॉग से हुई जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली और बिहार में स्मॉग के साथ घना कोहरा रहा। जानें मौसम का ताजा हाल।

By Pooja SinghEdited By: Published: Tue, 08 Dec 2020 10:02 AM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2020 10:02 AM (IST)
Weather Updates: सर्दी बढ़ने के साथ-साथ आज कई राज्यों में कोहरे और स्मॉग से हुई सुबह, जानें मौसम का ताजा हाल
सर्दी बढ़ने के साथ-साथ आज कई राज्यों में कोहरे और स्मॉग से हुई सुबह, जानें मौसम का ताजा हाल

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में सर्दी बढ़ने के साथ-साथ कई राज्यों की सुबह आज स्मॉग और घने कोहरे से हुई है। राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी कोहरे और स्मॉग ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग द्वारा जारी किए नई जानकारी के मुताबिक, आज यानी मंगलवार को भी दिल्ली में घना कोहरा रहा। इस वजह से कई इलाकों में विजिबिलटी भी बहुत कम रही। स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले दो दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में सोमवार को हुए हिमपात से ठंड बढ़ गई है जबकि मैदानी इलाकों में सोमवार को बरसात दर्ज की गई है। 

loksabha election banner

बिहार के मुजफ्फरपुर में सुबह छाया कोहरा 

उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क और सर्द रहा और घना कोहरा छाया रहा। बताया जा रहा है कि अगले 24 से 36 घंटे में  जम्मू कश्मीर में मौसम के और खराब होने की आशंका है। बिहार के मुजफ्फरपुर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। आईएमडी ने सुबह के समय मुजफ्फरपुर के लिए न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है। सुबह की शुरुआत  कोहरे और धुंध से रही। दिन में मौसम ठीक रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा  और पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। दोनों प्रदेशों की की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं हरियाणा के अम्बाला में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बताया जा रहा है कि यह तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक है। उधर, करनाल का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक बताया गया है। वहीं बात अगर राजस्थान की करें तो यहां पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा है। यहां प  गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11-12 दिसंबर को राज्य में बादल छाए रहने व हल्की बारिश हो सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.