विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Updates : सर्द हवाओं से लौटी ठंड, तीन दिन बाद बढ़ेगा रात का तापमान, जानिए और क्या कहता है मौसम विभाग

By Dhyanendra SinghEdited By:
Published: Tue, 01 Dec 2020 08:46 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 08:52 PM (IST)

Weather Updates वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों हरियाणा और उससे लगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर ...और पढ़ें

बढ़ती ठंड के बीच अलाव तापते लोगों की फाइल फोटो
बढ़ती ठंड के बीच अलाव तापते लोगों की फाइल फोटो

भोपाल, जेएनएन। हवाओं का रख उत्तरी होने से एक बार फिर राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सिहरन बढ़ गई है। इसी क्रम में मंगलवार को सबसे कम तापमान आठ डिग्री नौगांव और उमरिया में दर्ज किया गया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 28.6, इंदौर में 29.0, जबलपुर में 28.1 और ग्वालियर में 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक ऊपरी हवा का बना चक्रवात

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों हरियाणा और उससे लगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया था। इसके अतिरिक्त एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा था। इस वजह से हवा का रख पूर्वी होने लगा था। इस वजह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी थी।

उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट

हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़कर काफी ऊंचाई से उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ गया। काफी कम तीव्रता वाले पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ते ही हरियाणा पर बना सिस्टम भी समाप्त हो गया है। इससे हवाओं का रख एक बार फिर उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी होने लगा है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होने लगी है। इससे ठंड का असर बढ़ने लगा है।

अधिकांश क्षेत्रों में रात के तापमान में हो रही बढ़ोतरी

एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के चार दिसंबर को उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, साथ ही हवा का रख बदलेगा। इससे वातावरण में नमी बढ़ने से बादल छा सकते हैं। इससे राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद एक बार फिर ठंड वापस लौटेगी।