Move to Jagran APP

Monsoon Arrival in North India: उत्तर भारत में 14-15 जून तक पहुंचेगा मानसून, पंजाब-हरियाण और दिल्ली में जमकर बरसेंगे मेघा

उत्तर भारत के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 14-15 जून तक दिल्ली हरियाणा-पंजाब में मानसून पहुंचा जाएगा। आईएमडी वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि मानसून आज बंगाल की खाड़ी ओडिशा पश्चिम बंगाल झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों में आगे बढ़ चुका है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 08:03 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 02:19 PM (IST)
Monsoon Arrival in North India: उत्तर भारत में 14-15 जून तक पहुंचेगा मानसून, पंजाब-हरियाण और दिल्ली में जमकर बरसेंगे मेघा
उत्तर भारत में 14-15 जून तक पहुंचेगा मानसून, पंजाब-हरियाण और दिल्ली में जमकर बरसेंगे मेघा

नई दिल्ली, जेएनएन। Weather And Monsson Updates:  उत्तर भारत के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 14-15 जून तक दिल्ली, हरियाणा-पंजाब में मानसून पहुंचा जाएगा। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि मानसून आज बंगाल की खाड़ी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। कल यह यूपी और एमपी को कवर करेगा।

prime article banner

बिहार में आज हुई बारिश

बिहार में बारिश शुरू हो चुकी है। राजधानी पटना में आज बारिश दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 3 दिनों तक शहर में आंधी के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। बारिश के बाद प्रदेश का मौसम सुहाना हो गया है।

बता दें कि केरल होते हुए मानसून धीरे-धीरे सभी राज्यों में पहुंच रहा है। कई राज्यों में तो समय से पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र में मानसून पहुंचने के बाद जमकर बारिश हुई, जिसके चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव जैसी दिक्कतों का लोगों को सामना करना पड़ा। अब मानसून की ताजा स्थिति के बारे में बात करें तो महाराष्ट्र के बाद यह मध्य प्रदेश और गुजरात पहुंच गया है। मध्य प्रदेश में मानसून अनुमान से 7 दिन पहले पहुंच गया है। बंगाल की खाड़ी में उत्तर पश्चिम की तरफ कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

मध्य प्रदेश में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय से 7 दिन पहले ही मध्य प्रदेश में पहुंच गया। जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग, भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पी. के. साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है।

अगले 24 घंटे में यहां होगी बारिश

इससे ओडिशा और गंगा से लगे पश्चिम बंगाल के इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में आज से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 

15 जून तक दिल्ली में पहुंचेगा मानसून, आज बरस सकते हैं मेघा

दिल्ली में 15 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो 27 जून के निर्धारित समय से करीब 12 दिन पहले ही मानसून राजधानी में एंट्री कर सकता है। इसके साथ ही आज राजधानी में बारिश के आसार बन रहे हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी।

उत्तराखंड में भी बदला मौसम (Uttarakhand Weather Update)

वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के मौसम की बात करें यहां पर भी तेजी से बदलाव हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुमाऊं में बारिश के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण कुमाऊं में सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है तो स्थानीय नदी नाले भी उफान पर हैं। वहीं, आज तड़के तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.