Move to Jagran APP

Weather Updates Today: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में अगले 2-3 दिनों में और बढ़ेगी ठंड-IMD

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान शन्यू और अधिकतम तापमान 6 डिग्री होने की भविष्यवाणी की है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर के चलते ठंड बढ़ सकती है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 07:42 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 02:18 PM (IST)
Weather Updates Today: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में अगले 2-3 दिनों में और बढ़ेगी ठंड-IMD
दिल्ली वासियों को अभी शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत, पंजाब, यूपी, हरियाणा सहित इन राज्यों में घना कोहरा

नई दिल्ली, जेएनएन। Weather Updates 11 January 2021: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी सहित उत्तर भारत में शीतलहर ने लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी है। पिछले दिनों देश के ज्यादातर राज्यों में हो रही रुक-रुक के बारिश के बाद लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है।  वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में सुबह के वक्त  को कोहरे ने परेशान किया। इस घने कोहरे के चलते लोगों को काम करने में दिक्कतें आईं। उधर, मौसम विभाग ने दक्षिण के कुछ इलाकों में भारी बारिश कि चेतावनी दी है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के मुताबिक,  अगले 3-4 दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर के चलते ठंड बढ़ सकती है।

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में स्थित डल झील के कुछ हिस्सों के रूप में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज न्यूनतम तापमान शन्यू और अधिकतम तापमान 6 डिग्री होने की भविष्यवाणी की है।

दिल्ली के इन इलाकों में गिरा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के पालम और सफदरजंग में क्रमशः 7.8 डिग्री सेल्सियस और 7.0 डिग्री सेल्सियस पर न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

दिल्ली के पालम में जीरो दृश्यता दर्ज 

वहीं जम्मू कश्मीर और हिमाचल में भारी बर्फबारी जारी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने मौसम को और सर्द कर दिया है। इसके चलते ही मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं। दिल्ली के पालम में जीरो दृश्यता दर्ज की गई वहीं सफदरजंग  में आज सुबह 5:30 बजे 200 मीटर की दृश्यता की दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में तेज बारिश की चेतावनी

उधर, मौसम विभाग (IMD) ने आज से लेकर अगले तीन दिन तक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में तेज तूफान के साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। रिपोर्ट की मानें तो तापमान गिरने के साथ ही पंजाब, हरियाणा और उत्‍तरी राजस्‍थान में आज से शीतलहर का दौर शुरू होगा। इस शीतलहर से 3 दिन तक राहत नहीं मिलेगी। 

यूपी के मेरठ में शीतलहर, तो बिहार में गिरेगा तापमान

वहीं यूपी के मेरठ में आज सुबह की शुरुआत कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ हुई। यहां पर शीतलहर से अभी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि रविवार को दिन में धूप भी निकली थी लेकिन शीत लहर के आगे धूप फीकी ही साबित हुई।

बिहार के मुजफ्फरपुर में कोहरे से सुबह की शुरुआत

उधर, बिहार के मुजफ्फरपुर में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। यहां पर अगले तीन-चार दिनों तक तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है। इसके बाद तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने यहा जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि 13 जनवरी तक के लिए जारी किए मौसम पूर्वानुमान मे डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने यह बात कही है। मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में अनुसार उत्तर बिहार में अगले तीन- चार दिनों तक तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहने की सम्भावना है। उसके बाद तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.