Move to Jagran APP

Weather Update Today: दिल्ली-UP में बारिश व पंजाब में ओलावृष्टि की संभावना, घाटी में आज हिमपात का अलर्ट

Weather Update Today मौसम विभाग की मानें तो बुधवार सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि जम्मू-कश्मीर में आज हिमपात के आसार हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलो में बारिश के आसार है।

By Mohd FaisalEdited By: Mohd FaisalPublished: Wed, 25 Jan 2023 06:26 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2023 08:29 AM (IST)
Weather Update Today: दिल्ली-UP में बारिश व पंजाब में ओलावृष्टि की संभावना, घाटी में आज हिमपात का अलर्ट
Weather Update Today: दिल्ली-UP में बारिश व पंजाब में ओलावृष्टि की संभावना (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड से फिलहाल राहत है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार और बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है।

loksabha election banner

दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

मौसम विभाग की मानें तो बुधवार सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से मौसम में ठंडक महसूस की गई।

ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी

वहीं, उत्तराखंड में मंगलवार को देर शाम चोटियों पर हिमपात हुआ। इससे तापमान में भी गिरावट आ गई। वहीं, हिमाचल में भी वर्षा और हिमपात शुरू हो गया है। हिमपात से लाहुल घाटी का मनाली से संपर्क कट गया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिन प्रदेश में आंधी चलने, भारी हिमपात और वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने का यलो अलर्ट जारी किया है।

घाटी में आज हिमपात का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में भी मंगलवार को वर्षा हुई। हालांकि कहीं हिमपात नहीं हुआ है। मगर तापमान कई डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को हिमपात के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश के कई जिलो में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलो में बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में 26 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बिहार में बदला मौसम का मिजाज

बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मंगलवार को राजधानी का तापमान पांच डिग्री चढ़कर 27.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच व न्यूनतम में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान उत्तरी भागों के 19 जिले व दक्षिण पूर्व भागों के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर कोहरा छाया रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में आंशिक वृद्धि के आसार हैं।

पंजाब में बारिश, आज और कल, ओलावृष्टि की संभावना

मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में वर्षा हुई। मौसम विभाग चंडीगढ़ के पूर्वानुमान की मानें तो बुधवार व वीरवार को राज्य में कई स्थानों पर वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। बता दें सोमवार को चंडीगढ़ में सबसे अधिक 12.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। यहां न्यूनतम तापमान 9.6 और अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह एसबीसएस नगर में 9.6, होशियारपुर में 9.7 लुधियाना में 5.9, पटियाला में 4.9, फतेहगढ़ साहिब में 7.5 व रोपड़ में 7.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी हुई। वर्षा के कारण दिन के तापमान में कमी और रात के तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.