विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: बढ़ती गर्मी से आज राहत मिलने की उम्मीद, दिल्ली-UP के अलावा इन राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD का अपडेट

Published: Wed, 13 Mar 2024 07:55 AM (IST)

Weather Update Today मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD ने ...और पढ़ें

Weather Update Today: दिल्ली-UP के अलावा इन राज्यों में बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)
Weather Update Today: दिल्ली-UP के अलावा इन राज्यों में बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली-NCR व UP में आज होगी बारिश
  2. IMD का उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए अलर्ट
  3. जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today: देश के अधिकतर राज्यों के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड का सिलसिला बरकरार है। इस बीच मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 13 और 14 तारीख के दौरान हल्की/मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में आज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान दिल्ली-NCR में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी को लेकर अलर्ट

IMD ने 13 और 14 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की/मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी भी हो सकती है।

UP-पंजाब समेत इन राज्यों में होगी बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD ने बताया कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।

IMD का इन राज्यों के लिए अलर्ट

वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 13 से 17 मार्च के दौरान पश्चिम बंगाल, 14 से 18 मार्च के बीच ओडिशा का मौसम भी बदल सकता है। साथ ही 16 से 18 मार्च के बीच झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार है।

यह भी पढ़ें- UP Weather: तेजी से बदल रहा मौसम लोगों को कर रहा परेशान, इमरजेंसी में तीन गुणा से अधिक बढ़ गई मरीजों की संख्या

नॉर्थ-ईस्ट में बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में हल्की/मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 7 दिन में असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर में छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 15 मार्च तक मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- Weather Update: बढ़ते तापमान के बीच मिलेगी राहत, दिल्ली-NCR में आज बारिश को लेकर IMD ने दिया अपडेट

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में मौसम ने बदली करवट, हिमपात का दौर फिर शुरू; मैदानों में खिली चटख धूप