Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से मौसम सुहाना, यूपी में रेड अलर्ट, जानें- अन्य राज्यों का हाल
Delhi Rains दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से मौसम सुहाना बना है। कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं यूपी सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में आज झमाझम बारिश हुई। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम व आसपास के क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज छह से सात डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश के कारण जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर, राजस्थान के कुछ हिस्सों, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर गया है।
Southwest monsoon has further advanced into entire Uttar Pradesh, Himachal Pradesh and Jammu and Kashmiri, some parts of Rajasthan, entire Delhi, some parts of Punjab and Haryana today: IMD pic.twitter.com/aAmN3vhDyh
— ANI (@ANI) June 30, 2022
मौसम विभाग के मुताबिक ये मानसून की बारिश है और मौसम विभाग के अनुसार चार जुलाई तक ऐसे ही बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई। तेज बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। बारिश के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों, खासकर दोपहिया वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
#WATCH | Delhi wakes up to a sudden rainfall in several parts. Visuals from Dwarka Sector-16 C pic.twitter.com/xVHIZaVVWF— ANI (@ANI) June 30, 2022
इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी
वहीं यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी यूपी में दो दिनों (29-30 जून) तक भारी बारिश होगी। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। एक दिन (29 जून) के लिए उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया। वहीं, पश्चिमी यूपी के लिए तीन दिन (29, 30 जून और एक जुलाई) और हिमाचल प्रदेश के लिए दो दिन (29-30 जून) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, दिल्ली और हरियाणा के लिए भी आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट सिर्फ गुरुवार के लिए जारी किया गया है।
वहीं, पंजाब की बात करें तो मौसम विभाग ने बताया है कि 29 जून को यहां कुछ इलाकों में तेज बारिश होगी। 30 जून को आंधी तूफान और गरज के साथ भारी बारिश के आसार हैं। एक जुलाई को बारिश, आंधी-तूफान के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 30 जून को आंधी तूफान आ सकता है। वहीं, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। एक जुलाई को भारी बारिश की दस्तक होगी।
क्या दिल्ली में मानसून ने दी दस्तक ?
दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से हो रही भारी बारिश से सवाल उठने लगे हैं कि क्या मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ है? क्या दिल्ली में मानसून की दस्तक हो गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्ली में मानसून की एंट्री की जानकारी दी है। मानसून दिल्ली में दस्तक दे दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कई दिनों तक दिल्ली में ऐसे ही बारिश के आसार जताए हैं। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। आज मध्यम गति से बारिश हो सकती है। एक जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि ठीक-ठाक बारिश भी होगी। चार जुलाई को भारी बरसात के साथ आंधी-तूफान आने की भी भविष्यवाणी की गई है।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कुछ इलाकों में शुरू हुई बारिश; उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत