Move to Jagran APP

Weather Update Today: उत्तर भारत के इन राज्यों में ठंड बढ़ने के आसार, पहाड़ों में बर्फबारी का दिख रहा असर

Aaj ka Mausam हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में दिखाई दे रहा है। वहीं दक्षिण के कई राज्यों में बारिश के कारण वहां भी ठंड दस्तक दे रही है।

By Mahen KhannaEdited By: Published: Sun, 04 Dec 2022 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2022 09:00 AM (IST)
Weather Update Today: उत्तर भारत के इन राज्यों में ठंड बढ़ने के आसार, पहाड़ों में बर्फबारी का दिख रहा असर
देश के कई राज्यों में लगातार बढ़ रही ठंड।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Aaj ka Mausam Update पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है, जिससे की ठंड बढ़ने लगी है। हिमाचल में कुछ दिनों से लाहौल-स्पीति, किन्नौर, मंडी और कुल्लू सहित चंबा में हो रही बर्फबारी का असर दिखाई दे रहा है। वहीं, दक्षिण के कई राज्यों में बारिश के कारण वहां भी ठंड दस्तक दे रही है। इसके चलते आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के तीसरे हफ्ते में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। 

loksabha election banner

दिल्ली में तड़के और रात में बढ़ने लगी ठंड

देश की राजधानी दिल्ली में तड़के और रात के समय में ठंड अब बढ़ने लगी है। हालांकि, दिन में धूप खिल जाने से हल्की राहत मिल रही है। वहीं, मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में सर्दी आने में अभी और समय लग सकता है। विभाग के अनुसार दिसंबर के तीसरे माह में ठंड बढ़ेगी और तापमान में बढ़ी गिरावट आएगी। 

पहाडों पर बर्फबारी जारी

देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में कोहरे और बर्फबारी से ठंड में इजाफा हुआ है। उत्तराखंड के देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 25.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़कर 11.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी-बिहार में भी ठंड से कांपेंगे लोग

यूपी और बिहार में भी तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। यूपी में तो अभी से सुबह में कोहरा छाने लगा है और लोग रात के समय ठिठुरन महसूस करने लगे हैं। हालांकि, वायू गुणवत्ता की बात करें तो यूपी और राजधानी दिल्ली में इसमें एक बार फिर गिरावट देखाई दी है।

दक्षिण के कई राज्यों में बारिश की संभावना

स्काइमेट के अनुसार आज से दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवाएं चलने के कारण दक्षिण के राज्यों में बारिश की संभावना है। वहीं, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से 8 दिसंबर तक तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.